Coronavirus India Live Update: कोरोना के नए मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में 13 हजार नए केस; 231 दिनों में सबसे कम आंकड़ा
देश में नए मामलों के घटने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने वालों की संख्या ज्यादा होने से एक्टिव केसों में भी कमी आई है। कुल एक्टिव केस अब दो लाख के नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,83,118 ही रह गई है। जो बीते 227 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते कुछ दिनों से 15 हजार कम मामले सामने आए हैं। सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए मामले सामने आए, जबकि 164 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों की यह संख्या पिछले 231 दिनों में सबसे कम है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब सात महीने बाद 13,058 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 200 से नीचे है। वहीं, 19 हजार 470 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राहत की बात है कि त्योहार के सीजन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।
कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 83 हजार 118 एक्टिव केस आए हैं, जो 227 दिन में सबसे कम है। जबकि 3 करोड़ 34 लाख 58 हजार 961 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 94 हजार 373 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार 454 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-13, 058 हजार (232 दिन बाद सबसे कम केस)
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 19,470 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-164
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 1.83 लाख (227 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा)
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.34 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.40 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.52 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 98.67 करोड़
India reports 13,058 new COVID cases (lowest in 231 days), 19,470 recoveries& 164 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry
Total cases: 3,40,94,373
Active cases: 1,83,118 (lowest in 227 days)
Total recoveries: 3,34,58,801
Death toll: 4,52,454
Total Vaccination: 98,67,69,411 pic.twitter.com/Ep6ZPnkshZ— ANI (@ANI) October 19, 2021