फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Coronavirus: Confirmation of delta variant of corona in 80 percent of samples sent for genome sequencing in Maharashtra

कोरोना : महाराष्ट्र में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 80 फीसदी सैंपल में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि

Wed, 18 Aug 2021 08:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 08:49 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में अब तक कुल 76 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की हुई पुष्टि, पांच मरीजों जा चुकी है जान

विज्ञापन
Coronavirus: Confirmation of delta variant of corona in 80 percent of samples sent for genome sequencing in Maharashtra
डेल्टा वैरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 80 फीसदी सैंपल में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक कुल 76 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, इसमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीडि़त अभी किसी मरीज का उपचार नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र में पांच लैबोरेटरी और पांच अस्पतालों हर पंद्रह दिन में 15 सैंल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजते हैं। सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी ने दस मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि की है। इसमेंसे छह कोल्हापुर, तीन रत्नागिरी और एक सिंधुगढ़ जिले से है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटिग्रेटेड बायोलॉजी प्रयोगशाला ने महाराष्ट्र में 10 नए डेल्टा प्लस मरीजों का पता लगाया। इस तरह महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस मरीजों की संख्या बढ़कर 76 तक जा पहुंची है। कोरोना महामारी के बीच डेल्टा प्लस वैरिएंट के अलग अलग रूप सामने आने से मरीजो की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सामने आये 76 मरीज, 5 की मौत
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार को कुल 66 मरीज सामने आए थे और 5 की मृत्यु हो गई थी। वहीं, सोमवार को डेल्टा प्लस के 10 मरीज और बढ़ गए जिससे यह संख्या 76 हो गई।


जलगांव-रत्नागिरी में सबसे ज्यादा डेल्टा प्लस वायरस
डेल्टा प्लस के 76 मरीजों में से 28 मरीज दो जिलों रत्नागिरी में 15 और जलगांव में 13 मिले हैं। वहीं, मुंबई में 11, कोल्हापुर में 7, ठाणे-पुणे में 6-6, पालघर, रायगड में 3-3, नांदेड, गोंदिया, सिंधुदुर्ग में 2-2, चंद्रपुर, अकोला, सांगली, नंदूरबार, औरंगाबाद और बीड में 1-1 मरीज मिले हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट के जिन मरीजों में 5 की मौत हो चुकी है, इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed