{"_id":"5fd04da08ebc3e3d4574f9dd","slug":"coronavirus-cases-today-latest-news-32080-new-cases-reporetd-in-last-24-hours-402-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Cases India: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CoronaVirus Cases India: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज
Wed, 09 Dec 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 32 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस से हर दिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 32,080 नए मामलों के साथ एक बार फिर कोविड-19 के दैनिक मामलों में इजाफा देखने को मिला है। मंगलवार को 26,567 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 32,080 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 402 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 97,35,850 हो चुकी है।
विज्ञापन
With 32,080 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 97,35,850.
विज्ञापन विज्ञापन
With 402 new deaths, toll mounts to 1,41,360. Total active cases at 3,78,909.
Total discharged cases at 92,15,581 with 36,635 new discharges in the last 24 hours. pic.twitter.com/67lXf6bqFE — ANI (@ANI) December 9, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 36,635 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह देश में संक्रमणुक्त मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 92,15,581 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है, जो राहत की बात है। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,909 हो गई है। वहीं, कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,41,360 हो गई है।