फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 7th March 2021 : India reports 18,711 new COVID19 cases and 100 deaths Health Ministry

Coronavirus India Live: कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में आए 18,711 नए केस, 100 की गई जान

Sun, 07 Mar 2021 10:02 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 7th March 2021 : India reports 18,711 new COVID19 cases and 100 deaths  Health Ministry
Covid 19 - फोटो : PTI

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालत हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,711 नए मामले दर्ज किए गए और 100 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,711 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,10,799 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 100 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या  1,57,756 हो गई हैं।

विज्ञापन

रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,392 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,68,520 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,84,523 हैं।

इतने लोगों का लगा कोविड का टीका 
देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। वहीं देश में अब तक 2,09,22,344 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed