फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 31855 मामले, 95 की मौत

Thu, 25 Mar 2021 12:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 12:06 AM IST
खास बातें

देश भर में कोरोना वायरस का कहर बीते एक साल से जारी है। कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है, हालत फिर से लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र के एक और जिले बीड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं गुजरात ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से सबंधित सभी राज्यों की अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 24th March 2021: covid cases rise Gujarat, RT PCR report must for Maharashtra travellers, MP, Delhi, Health Ministry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:54 PM, 24-Mar-2021

राजस्थान में होली व शब-ए-बारात पर सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम नहीं

कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान सरकार ने होली व शब ए बारात पर सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। गृह विभाग ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया।

इसके अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए गृह विभाग के 21 मार्च, 2021 के आदेश के तहत जारी दिशा-निर्देश की निरन्तरता में होली व शब-ए-बारात के अवसर पर 28 व 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर, सार्वजनिक मैदानों, सार्वजनिक पार्क, बाजार व धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है। 

11:44 PM, 24-Mar-2021

हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 981 मामले, 6 की मौत

हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 981 मामले सामने आए। कुल 376 मरीज ठीक हुए जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। कुल मामले 2,82,569, इलाज के बाद 2,72,714 संक्रमित ठीक हुए। मरने वालों का कुल आंकड़ा 3110 पहुंचा। 

 
विज्ञापन
08:50 PM, 24-Mar-2021

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,185 नए मामले 

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,185 नए मामले सामने आए हैं। 2,088 लोग डिस्चार्ज हुए और  छह लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
08:41 PM, 24-Mar-2021

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए हैं। 15,098 लोग डिस्चार्ज हुए और 95 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
08:00 PM, 24-Mar-2021

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी 11 दिन का लॉकडाउन

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना बेकाबू हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कई शहरों में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसी क्रम में अब नांदेड़ में भी 11 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे पहले बीड में भी लॉकडाउन लगाया गया था।
02:13 PM, 24-Mar-2021

गुजरात : सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर लगी रोक

गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने होली के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गुजरात में होली पर सार्वजनिक अनुष्ठान अथवा भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजित करने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 24-Mar-2021

महाराष्ट्र : अब बीड में भी लगा लॉकडाउन 

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। देश में आज कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड जिले में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि बीड से पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नागपुर, अकोला, परभणी में लॉकडाउन लगाया गया। वहीं पुणे समेत कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। 
 
12:58 PM, 24-Mar-2021

कोरोना : 77 फीसदी से अधिक मामले इन पांच राज्यों में मिले 

देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में आज 47 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से 77.44 फीसदी मरीज देश के इन पांच राज्यों —महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 28,699 नए कोविड केस दर्ज किए गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 मामले दर्ज किए गए। 
 
 
12:57 PM, 24-Mar-2021

पांच करोड़ से अधिक को लगा कोविड का टीका

भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक पड़ाव पार कर लिया है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 
 
 
10:37 AM, 24-Mar-2021

पश्चिम बंगाल: चुनाव के बीच मामले बढ़े, 19 जिलों में हालत चिंताजनक

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से हो जाएगी। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच राज्य में कोरोना का प्रकोप भी बढ़ रहा है। यहां 19 जिलों में हालत चिंताजनक हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed