फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India 20 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update

Covid-19: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.45 लाख के पार, 20 हजार से अधिक नए मामले

Wed, 20 Jul 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (20 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases India 20 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (20 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए हैं और 18,517 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 40 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,825 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 585 नए केस 
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 585 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 2040 है। संक्रमण दर 4.65 फीसदी दर्ज की गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 1355 मरीज होमआसोलेशन में हैं। 100 कोरोना मरीज ऐसे हैं जो दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,279 मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि छह मृतकों में से तीन मुंबई सर्कल (उनमें से दो मुंबई शहर की सीमा में) और एक-एक मौत पुणे, अकोला और कोल्हापुर सर्कल में हुई। महाराष्ट्र की सकारात्मकता द 5.57 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed