फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases in india today in hindi 13052 infections reported in last 24 hours 127 died of covid 19

कोरोना के दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 13052 नए मरीज

Sun, 31 Jan 2021 10:19 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 31 Jan 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
coronavirus cases in india today in hindi 13052 infections reported in last 24 hours 127 died of covid 19
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,052 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है। कल संक्रमण के 13,083 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ चार लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,052 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है। वहीं, इस दौरान 127 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,23,125 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,965 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,68,784 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed