फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today all updates, covid 19 cases in india today, corona vaccination in india

राहत: आज कोरोना के नए मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 36083 नए केस, मृतकों की संख्या बढ़ी

Sun, 15 Aug 2021 10:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Aug 2021 10:06 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। वहीं,   37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है।

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today all updates, covid 19 cases in india today, corona vaccination in india
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। वहीं,   37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को 38,667 नए मामले आए थे, 478 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए थे जबकि 478 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।  
विज्ञापन




देश के आठ राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
कोरोना के मामले बढ़ने के कारण देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

केरल में बढ़ रहे मामले
केरल में शनिवार को 19,451 कोरोना के मामले सामने आए। 19,104 लोग स्वस्थ हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 36.71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 34.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,499 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed