फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today, Active cases, Total recoveries, Covid19 Death toll in india, Health ministry,recoveries

कोरोना: भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6984 नए मामले, 247 लोगों की मौत, आठ हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ

Wed, 15 Dec 2021 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 09:54 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के  6,984 मामले सामने आए हैं और 247 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8,168  लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today, Active cases, Total recoveries, Covid19 Death toll in india, Health ministry,recoveries
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के  6,984 मामले सामने आए हैं और 247 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8,168  लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 87,562 सक्रिय मरीज बचे हैं। देश में अब तक कुल 3,41,46,931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,76,135 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 134 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


एक्टिव केस कुल केस के मुकाबले एक फीसदी से भी कम
एक्टिव केस कुल केस के मुकाबले एक फीसदी से भी कम हैं। ये दर वर्तमान में 0.25 फीसदी पर है, जोकि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.38 फीसदी पर है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.59 फीसदी पर है, जोकि पिछले 72 दिनों से 2 फीसदी के नीचे बना हुआ है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.67 फीसदी पर है, जोकि पिछले 31 दिनों से 1 फीसदी के नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


77 देशों में फैला ओमिक्रॉन: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है। गेब्रेसस ने कहा कि ओमिक्रॉन बेहद अप्रत्याशित गति से पैर पसार रहा है।ब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed