फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india covid 19 cases Maharashtra Coronavirus states update

कोरोना संकट : महाराष्ट्र में 62 हजार से अधिक नए मामले, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in india covid 19 cases Maharashtra Coronavirus states update
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई
पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लगी है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर एहतियातन कदम उठा रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन तो कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं मंगलवार को कोरोना से प्रभावित राज्यों की क्या स्थिति रही...
विज्ञापन


महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 62,097 नए मामले सामने आए हैं वहीं 519 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 54,224 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं अब तक के कुल मामलों की बात करें तो यह बढ़कर 39,60,359 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 61,343 पर है। वहीं राज्य की कैबिनेट ने पूरे प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया कि इस समय गंभीर लॉकडाउन की आवश्यकता है। कैबिनेट की बैठक में इस बात को प्रमुखता से रखते हुए सख्त लॉकडाउन की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,395 नए मामले सामने आए हैं वहीं 277 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 19,430 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं अब तक के कुल मामलों की बात करें तो यह बढ़कर 9,05,541 हो गई है जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 12,368 पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई है। दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पतालों में 8-10 घंटे की ऑक्सीजन बची है। अगर अगले 10-12 घंटे में उन अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे अस्पताल मरीजों का इलाज कैसे करेंगे। ऐसे में इन मरीजों की जान पर बन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 29,754 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग और परिवहन विभाग को सख़्त निर्देश दिए हैं कि महाराष्ट्र और नई दिल्ली से लौटने वाले प्रवासी कामगारों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

केरल
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,577 नए मामले सामने आए हैं वहीं 28 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,880 लोग स्वस्थ भी हुए।

गुजरात
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,206 नए मामले सामने आए हैं वहीं 121 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में 10 हजार बेड और उपलब्ध कराए जाएंगे।  

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,727 नए मामले सामने आए हैं वहीं 77 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कुल 4,713 लोगों की मौत हो चुकी है।


हरियाणा
हरियाणा में कोरोना के 7,811 नए मामले सामने आए हैं और 35 मौतें हुईं। इस दौरान 3,367 लोग स्वस्थ भी हुए। हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि हमारे पास 2131 ऑक्सीजन के बेड उपलब्ध हैं। अभी तक 721 कोरोना मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं। 1080 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं, अभी 131 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। जहां रोजाना प्रदेश में 7000 मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं 3000 से ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed