फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Study will be done in 75 districts to find community spread of Corona

कोरोना के सामुदायिक फैलाव का पता लगाने के लिए 75 जिलों में होगा अध्ययन

Sat, 09 May 2020 04:06 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 May 2020 04:06 AM IST
सार

आईसीएमआर ने कहा है कि इसके लिए फिर से एंटीबॉडी किट्स का इस्तेमाल नए तरीके से होगा। यह अध्ययन गैर लक्षण या हल्के असर वाले मरीजों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi :  Study will be done in 75 districts to find community spread of Corona
पटना में अपने घरों को जाने के लिए बस में सवार होते प्रवासी मजदूर। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) वायरस के सामुदायिक प्रसार का पता करने के  लिए 75 जिलों का अध्ययन करेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका मकसद यह पता करना है कि क्या देश में वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है?

विज्ञापन


आईसीएमआर के एक वैज्ञानिक के अनुसार रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के जरिये ये जांच होनी थी। किट के फेल होने के बाद इसे टाल दिया गया। अब ये जांच एलाइजा टेस्ट के जरिए पूरी होगी जो एंटीबॉडी टेस्ट से मिलती जुलती है।
विज्ञापन


जांच प्रक्रिया पर तब रोक लग जाएगी जब परिणाम अलग-अलग आएंगे। उन्होंने बताया कि रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में चुनिंदा लोगों की जांच होगी और ये देखा जाएगा कि इन लोगों के भीतर एंटीबॉडीज हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक आ जाएगा नतीजा 

आईसीएमआर के एक वैज्ञानिक की मानें तो इस जांच का सिर्फ एक मकसद ये जांचना है कि लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनी है या नहीं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह का अध्ययन का पूरा नजीजा सामने आ जाएगा।



एलाइजा जांच से रक्त में एंटीबॉडीज बनने का संकेत मिलता है तो ये माना जाएगा कि संबंधित व्यक्ति संक्रमित हुआ है। हालांकि एलाइजा किट को भी अभी आईसीएमआर से अनुमति मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed