फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : most infected bats found in Puducherry in india

कोरोना: देश में सबसे ज्यादा पुड्डुचेरी में संक्रमित मिले चमगादड़

Wed, 15 Apr 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : most infected bats found in Puducherry in india
चमगादड़ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वैज्ञानिकों के अध्ययन में सबसे ज्यादा पुड्डुचेरी के 26.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। वैज्ञानिकों के अनुसार, 2018-19 में चमगादड़ों पर एक अध्ययन के लिए संबंधित राज्यों के प्रशासनिक विभागों से अनुमति लेने के बाद चमगादड़ों को स्थानीय वन्य संरक्षण कर्मचारियों की मदद से एक जाल के जरिए पकड़ा। 

विज्ञापन


उन्हें एनीस्थिसिया देकर बेहोश कर दिया था। इनके गले और मलाशय से सैंपल वायरस ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) में लेने के बाद सूखी बर्फ के बॉक्स में रख पुणे स्थित एनआईवी लैब लाया गया। इसके बाद अध्ययन शुरू हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केवल केरल में ही दूसरी प्रजाति के सैंपल मिले संक्रमित
अध्ययन के अनुसार रोस्टस प्रजाति के चमगादड़ों के सैंपल सात राज्यों से लिए गए थे, लेकिन इनमें से केवल केरल के 42 में से 04 सैंपल संक्रमित पाए गए। इन्हीं सात राज्यों में पेट्रोपस प्रजाति के चमगादड़ों के सैंपल भी लिए थे और केरल को छोड़ सभी सैंपल निगेटिव मिले।

अल्फा-बीटा कोरोना परिवार

जानकारी के अनुसार चमगादड़ों में मिलने वाला कोरोना वायरस जो इंसानों को संक्रमित करता है वह अल्फा और बीटा कोरोना जेनेरेशन से संबंधित है। जबकि एल्फा जेनेरेशन से एनएल 63 और 229ई नामक दो स्ट्रेन मानवों को संक्रमित करते हैं।

बैट कोरोना वायरस इंसान में अभी नहीं पहुंचा
आईसीएमआर पुणे की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि इस वक्त पूरी दुनिया में नाेवल कोरोना वायरस चल रहा है। जबकि यह अध्ययन बैट कोरोना वायरस पर है। हमारे अध्ययन में कुछ चमगादड़ों में बैट कोरोना वायरस मिला है। बैट कोरोना वायरस का अभी तक इंसानों में कोई केस नहीं मिला है। इसलिए वर्तमान में चल रहा कोरोना वायरस इससे एकदम अलग है।  बैट कोरोना वायरस का अभी इंसानों में कोई केस नहीं मिला है।

इन पर हुआ अध्ययन

  • पेट्रोपस और रोस्टस प्रजाति के दो चमगादड़ों पर हुआ अध्ययन
  • पेट्रोपस प्रजाति की 508, रोस्टस की 78 चमगादड़ों के सैंपल पर हुई जांच
  • एमसीएल-20 बैट-76 के गुर्दा और आंत में वायरस मिला था। यह चमगादड़ कर्नाटक में मिली थी।
  • एमसीएल-19 बैट-606 की आंत और मलाशय के सैंपल में कोरोना संक्रमण मिला। यह चमगादड़ केरल में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed