फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : 79 new cases in 24 hours near Ajmer Dargah, less than 10 were infected a few days ago

अजमेर दरगाह के पास चौबीस घंटे में 79 नए केस, कुछ दिन पहले संक्रमित थे 10 से कम

Fri, 24 Apr 2020 06:23 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : 79 new cases in 24 hours near Ajmer Dargah, less than 10 were infected a few days ago
कोरोना वायरस: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : PTI

सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के आसपास इलाका अब कोरोना का हॉट स्पॉट बनकर उभरा है। बुधवार तक बीते 24 घंटे के भीतर दरगाह के आसपास के 11 से 15 घरों में रह रहे 79 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 28 मार्च को कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया था और 22 अप्रैल की दोपहर तक यह संख्या बढ़कर 103 हो गई।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक शहर में मरीजों की संख्या 10 से कम थी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सभी 79 प्रवासी मजदूर हैं, जो घनी आबादी वाली इलाके रामगंज में किराये के मकानों में रहते हैं। कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन ने टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस बीच, राजस्थान में बृहस्पतिवार को 47 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1935 हो गई। नए मामलों में 20 जोधपुर, 12 जयपुर और 10 नागौर में रिपोर्ट हुए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 27 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र में कोरोना के 80 नए मामले रिपोर्ट हुए
आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 893 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 27 लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे राज्य के मछुआरों के मुद्दे पर आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बातचीत की।

बिहार में 4 नए केस, संख्या हुई 147
बिहार के मुंगेर में चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित 147 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर के जमालपुर में चार ने मरीजों में तीन महिलाएं हैं। सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

केरल : मंत्रियों के वेतन में कटौती
मंत्रियों, विधायकों और अन्य प्रतिनिधियों की सैलरी में कटौती का फैसला किया गया है। अगले एक साल तक मंत्री, विधायक, सरकारी बोर्ड के मेंबर, सदस्य के वेतन में 30 फीसदी की कटौती होगी। 5 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की 6 दिन की सैलरी का पैसा कटेगा, जो मुख्यमंत्री राहत कोष में जाएगा। हालांकि, 20 हजार रुपये से कम वेतन वालों को छूट दी गई है।

तेलंगाना :  संक्रमण घटने की आशा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के चलते राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी होगी। राज्य में 943 लोग संक्रमित हैं और 24 की मौत हो चुकी है।

भोपाल : अबतक 34 पुलिसकर्मी संक्रमित
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक 34 पुलिसकर्मी व अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को साइबर सेल टेस्टिंग में तैनात एक कर्मी पॉजिटिव मिला। भोपाल के एडीजीपी उपेंद्र जैन ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि  दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों को ढूंढने के  दौरान संपर्क में आने से पुलिसमकर्मियों में संक्रमण की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि इन 34 पुलिसकर्मियों के अलावा इनके परिवार के तीस लोग संक्रमित हुए हैं। जैन ने बताया कि शहर के करीब 2,100 पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद अपने घरों में नहीं जा रहे हैं।

असम : स्कूल फीस कम करने का आदेश

असम सरकार ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता को बड़ी राहत दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी निजी स्कूल प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के छात्रों से 50 फीसदी कम फीस लेगा। यह आदेश मार्च महीने के लिए जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि अगर किसी छात्र ने मार्च महीने का पूरा पैसा जमा कर दिया है तो भी उससे फीस की आधी राशि ही ली जाएगी। वहीं, बृहस्पतिवार को असम में एक नया मामला सामने आया, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 35 हो गई।

म्यांमार सीमा पर फेंसिंग
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारत और म्यांमार सीमा पर फेंसिंग (बाड़) का काम तेज हो गया है। पड़ोसी देश म्यांमार में कोरोना के 100 से अधिक केस सामने आ चुके हैं।

कोलकाता : केंद्रीय टीम क्वारंटीन सेंटर पहुंची

केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा किया और राजधानी कोलकाता के पास एक क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। दो केंद्रीय टीमों ने कोविड-19 से निपटने की राज्य की तैयारियों का जायजा लिया।

कर्नाटक में लॉकडाउन में आंशिक छूट
कर्नाटक में बृहस्पतिवार से लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई। राज्य सरकार ने आईटी और आईटी से जुड़ी कंपनियों को न्यूनतम स्टाफ के साथ काम करने की छूट दी है। इसके बाद राजधानी बंगलूरू के कुछ इलाकों में भारी ट्रैफिक देखा गया।

पुड्डुचेरी के सीएम, मंत्रियों का कोरोना टेस्ट
पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, स्पीकर, मंत्रियों और विधायकों का बृहस्पतिवार को कोरोना टेस्ट किया गया। विधानसभा परिसर में आयोजित विशेष कैंप में दो सांसदों ने भी अपना टेस्ट कराया। शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed