फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Brazil President Thanks India For Hydroxychloroquine Compares Sanjeevani Booti and Lord Hanuman

ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- भारत ने दी 'संजीवनी बूटी'

Wed, 08 Apr 2020 11:14 AM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Apr 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Brazil President Thanks India For Hydroxychloroquine Compares Sanjeevani Booti and Lord Hanuman
ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

कोरोना संकट से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है। इस बीच दुनिया के तमाम बड़े देशों में भारत का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। भारत द्वारा निर्यात की गई दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बाद सभी देश भारत का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अमेरिका के बाद अब ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख भारत का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन


ब्राजील राष्ट्रपति ने चिट्ठी में लिखा है- संकट की इस घड़ी में भारत द्वारा की गई ब्राजील की मदद ठीक वैसी ही है जैसा रामायण में हनुमान जी ने राम के भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए संजीवनी लाकर किया था। ब्राजील ने उस वक्त ये बात कही जब पूरे देश में हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है।
विज्ञापन



इससे पहले अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें महान बताया। बता दें मंगलवार को ही सरकार ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध हटाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार सरकार ने मानवीय आधार पर यह फैसला लिया है। ये दवाएं उन देशों को भेजी जाएंगी जिन्हें भारत से मदद की आस है। हालांकि घरेलू जरुरतें पूरी होने के बाद स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर निर्यात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महामारी बनकर उभरा कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। अमेरिका, इटली, स्पेन जैसे विकसित देश भी इस महामारी से बेबस नजर आ रहे हैं। ऐसे में तमाम बड़े देशों की नजर भारत पर टिकी हुई है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की दवा है। भारत में मलेरिया के मामले हर साल बड़ी संख्या में आते हैं और यही वजह है कि भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक है। ये दवा कोरोना महामारी से निपटने के लिए एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed