फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: BJP, Congress and aam aadmi party offices are not taking proper precautions

कोरोना वायरस को ले कर सतर्क नहीं है भाजपा, कांग्रेस और आप, दफ्तरों में मिली भारी लापरवाही!

Mon, 16 Mar 2020 05:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Mar 2020 05:24 PM IST
सार

  • दिल्ली में सार्वजनिक जगह या भीड़भाड़ वाली जगह पर 50 लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक
  • राजनीतिक दलों के दफ्तर हैं बेपरवाह, कर्मचारियों को नहीं जारी किया कोई आदेश
  • भाजपा और कांग्रेस समेत राष्ट्रीय दलों के किसी नेता ने टिप्पणी करने से किया इंकार

विज्ञापन
CoronaVirus: BJP, Congress and aam aadmi party offices are not taking proper precautions
मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के किसी भी कार्यक्रम, सार्वजनिक जगह या भीड़भाड़ वाली जगह पर 50 लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना से निबटने के लिए अनेक सुरक्षा गाइड लाइंस जारी कर रखी हैं, लेकिन अमर उजाला ने अपने चेकिंग अभियान में पाया कि राजधानी की अनेक सार्वजनिक जगहों पर भारी संख्या में न सिर्फ लोग एकत्रित हो रहे हैं, बल्कि मेल-मुलाकात भी कर रहे हैं। यहां तक कि राजनीतिक दलों के दफ्तर भी इससे अछूते नहीं हैं।

विज्ञापन


सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तमाम चेतावनियों के बावजूद लोग कोरोना के खतरे से निबटने के सुरक्षा उपायों को अपनाने में बेपरवाह हैं। कहीं-कहीं पर कुछ लोग फेस मास्क के साथ दिख रहे हैं और सैनेटाइजर से अपने हाथों को साफ कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में इनकी उपेक्षा ही की जा रही है।

विज्ञापन

कहीं नहीं है थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश कार्यालयों, आम आदमी पार्टी के राऊज एवेन्यू स्थित कार्यालय से लेकर मंदिरों में भी लोगों के आने-जाने का कार्यक्रम लगातार चल रहा है।

कहीं भी न तो आने-जाने वालों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और न ही कहीं पर सैनेटाइजर से लोगों के हाथ साफ कराए जा रहे हैं। कोरोना से निबटने को लेकर क्या तैयारी की जा रही है, इस सवाल पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के किसी नेता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रहे कुछ सुरक्षा अधिकारियों ने फेस मास्क अवश्य लगा रखा है लेकिन शेष किसी भी अन्य पार्टी कार्यालय में किसी अधिकारी ने फेस मास्क या सैनेटाइजर के साथ नहीं दिखाई पड़े।

कर्मचारियों को कोई निर्देश नहीं

राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक अभी उन्हें इसके लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी जैसे  कुछ नेताओं ने अपने व्यक्तिगत कार्यालयों में अपने स्टाफ को फेसमास्क लगाने, सैनेटाइजर और साबुन से हाथ साफ करने का निर्देश दे रखा है। कार्यालय में भी इसकी व्यवस्था की गई है। 

 

दिल्ली के एक प्रमुख मंदिर में भी दर्शनार्थियों का आना लगातार जारी है। लोग लाइन में लगकर अपने ईश्वर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन किसी भी जगह कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है।

कोरोना के बारे में सवाल पूछने पर पता चला कि लोगों को कोरोना वायरस के बारे में पर्याप्त जानकारी है, लोगों को इसके संक्रमण से बचने के बारे में भी जानकारी है, लेकिन जब इन्हीं उपायों को अपनाने की बात आती है तो लोग इसके बारे में बिल्कुल लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed