{"_id":"5e7f70c38ebc3e769a043615","slug":"coronavirus-amit-shah-said-central-government-committed-full-support-to-migrant-workers-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की पूरी सहायता की प्रतिबद्धता जताई है: अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के दौरान सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की पूरी सहायता की प्रतिबद्धता जताई है: अमित शाह
Sat, 28 Mar 2020 09:14 PM IST
आसिम खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ने कोरोना वायरस को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए घोषित 21 दिन के बंद (लॉकडाउन) के दौरान प्रवासी श्रमिकों को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
Delhi: Union Home Minister Amit Shah holds high-level meeting over #COVID19 pic.twitter.com/pPm8toVXwG
— ANI (@ANI) March 28, 2020
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों आदि के लिए तुरंत राहत शिविर स्थापित करने के लिए कहा है, जो देशभर में लॉकडाउन के दौरान अपने मूल राज्यों में लौट रहे हैं या ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार, सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी कामगारों को पूरे सहयोग की प्रतिबद्धता जताई है।
लॉकडाउन बुधवार को लागू हुआ था। गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, शाह ने राज्यों को प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत उपायों के वास्ते राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया है।