फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Coronavirus: 919 new corona cases were reported in West Bengal last 24 hours, 14 people died

कोरोना वायरस : पश्चिम बंगाल में 919 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 14 लोगों की मौत

Thu, 04 Nov 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 04:01 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक बीते कल राज्य में 919 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं और वहीं 14 लोगों की मौत हुई है।
कोलकाता में मंगलवार के दिन 245 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 249 संक्रमणों में मामूली गिरावट आई थी। 

विज्ञापन
Coronavirus: 919 new corona cases were reported in West Bengal last 24 hours, 14 people died
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोरोना रिपोर्ट में बताया है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गई, बीते कल राज्य में 919 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं और वहीं 14 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


एक ही दिन में 245 नए मामले दर्ज किए
बीते मंगलवार को 862 ताजा मामले और 14 कोविड-19 मौतें दर्ज की गईं। कोलकाता में एक ही दिन में 245 नए मामले दर्ज किए गए। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 249 संक्रमणों में मामूली गिरावट आई थी।

विज्ञापन


उत्तर 24 परगना में एक दिन में सबसे अधिक 147 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 135 था। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण 24 परगना (75), हावड़ा (80) और हुगली (81) जिलों में भी नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में ताजा मौतें
महानगर और पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में चार-चार मौतें हुईं हैं। जबकि जलपाईगुड़ी (दो) और दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और दार्जिलिंग जिलों में एक-एक मौत हुई है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 19,714 हो गई है।


बंगाल में अब कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 15,95,414 तक पहुंच गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 8152 थी। जो मंगलवार की तुलना में 26 अधिक है। पॉजीटिवी दर पिछले दिन के 2.20 प्रतिशत से बढ़कर 2.24 प्रतिशत हो गई, जबकि दैनिक परीक्षणों की संख्या 39,112 से बढ़कर 41,017 हो गई।


स्वास्थ्य विभाग ने कहा, बुधवार को संक्रमण से उबरने वाले 879 कोरोना वायरस रोगियों के साथ रिकवरी दर 98.29 प्रतिशत थी। इसने कहा कि अब तक कुल 15,68,088 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के लिए 1,93,37,544 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed