फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 25 percent active cases reported in past three days more than 42 thousand are infected

कोरोना: 42 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, रविवार को दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

Mon, 04 May 2020 10:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
coronavirus 25 percent active cases reported in past three days more than 42 thousand are infected
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 42 हजार से ऊपर पहुंच गई है। इसी बीच रविवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, तमिलनाडु में 266, हरियाणा में 66 और जम्मू कश्मीर में 35 नए मामले दर्ज किए गए। यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण के अंतिम तीन दिनों में मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। तीन मई को देश में लागू लॉकडाउन 2.0 की अवधि को समाप्त होना था। हालांकि अब इसे बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। इसी बीच सोमवार से कुछ रियायतों के साथ देशभर में कुछ गतिविधियों को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन



रविवार को 2,667 नए मामले सामने आए। जबकि शनिवार को यह संख्या 2,564 थी। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कम मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में 678 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले 790 थे। जबकि शुक्रवार को राज्य में 1,008 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकारों के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार के ऊपर पहुंच गई है। जिसमें से 11,442 ठीक हो चुके हैं और 1,390 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या ऐसे समय पर बढ़ गई है जब राज्य सरकार प्रतिबंधों में रियायत देने के लिए 'न्यू नॉर्मल' पर विचार कर रही है। 

427 नए मामलों के साथ दिल्ली में कोविड-19 की संख्या 4,549 पर पहुंच गई है। जबकि मृतकों की संख्या 64 है। पंजाब में बड़े ही नाटकीय तरीके से संक्रमितों की संख्या बढ़ी। यहां लगभग एक दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो गए। पिछले दो दिनों पंजाब में कोविड-19 मरीजों की संख्या लगभग 200 प्रतिशत बढ़ गई है।

राज्य में शुक्रवार को 585 मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,102 मामले दर्ज किए गए। पंजाब देश का दसवां ऐसा राज्य बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या चार हजार से ऊपर पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि 5,140 परीक्षणों की रिपोर्ट आना बाकी है। 


वहीं महाराष्ट्र में नांदेड़ से लौटे ज्यादातर श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को दर्ज हुए 330 नए मामलों में से 324 श्रद्धालु हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब तक सीमित है। यहां रविवार को 66 नए मामले दर्ज किए गए। नए मरीजों में चार सोनीपत के डॉक्टर, चार पानीपत के पत्रकार और चार जिंद के आंगनवाड़ी केंद्रकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed