फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus uncontrollable in Punjab and Chandigarh now Central teams will help

पंजाब-चंडीगढ़ में कोरोना बेकाबू, केंद्रीय टीमें करेंगी मदद

Mon, 07 Sep 2020 06:56 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Sep 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Corona virus uncontrollable in Punjab and Chandigarh now Central teams will help
Corona testing - फोटो : PTI

पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना वायरस को बेकाबू होते देख केंद्र सरकार ने विशेष टीमें तैनात करने का फैसला किया है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब व चंडीगढ़ के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। 2 सदस्यीय टीम में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के एक कम्युनिटी मेडिसिन एक्सपर्ट और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के एक महामारी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञ दल गठित किए 
दोनों टीमें पंजाब और चंडीगढ़ में संक्रमण को रोकने के लिए और एक फीसदी से भी कम लाने पर काम करेगी। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कंटेनमेंट जोन में जन स्वास्थ्य को मजबूत करने मरीजों की निगरानी कोरोना टेस्ट कंटेनमेंट जोन और क्लीनिकल मैनेजमेंट पर भी ध्यान रखेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात में मंत्रालय टीमें भेज चुका है।
विज्ञापन


पंजाब में 60,000 से अधिक केस
पंजाब में अब तक 60,013 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 15,731 सक्रिय हैं और अब तक 1,739 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में 2.8 फीसदी प्रति दस लाख आबादी पर 87,546 सैंपल की जांच हो रही है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कुल 5,550 केस मिले हैं। यहां में 1.24 फीसदी और 11 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने कहा, जांच के लिए नए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें राज्य
ऑन डिमांड यानी बिन डॉक्टरी सलाह या पर्चे के कोरोना जांच की सुविधा का लाभ सभी को मिले, इसके लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए क्षमता के अनुसार, जांच करने की अपील की है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed