{"_id":"5e75e4cf8ebc3e6fd3100d71","slug":"corona-virus-sbi-launches-emergency-loan-facility-for-borrowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एसबीआई ने उधार लेने वालों के लिए आपातकालीन ऋण सुविधा शुरू की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: एसबीआई ने उधार लेने वालों के लिए आपातकालीन ऋण सुविधा शुरू की
Sat, 21 Mar 2020 03:26 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रभावित हो रहे व्यापार के मद्देनजर आपातकालीन ऋण सुविधा की शुरुआत की है, ताकि ग्राहकों की नकदी की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
एसबीआई ने शुक्रवार को परिपत्र जारी कर रहा कि कोविड-19 आपातकालीन ऋण सुविधा (सीईसीएल) नाम से अतिरिक्त नकदी सुविधा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 200 करोड़ रुपये तक की धनराशि मुहैया कराई जाएगी और यह सुविधा 30 जून 2020 तक उपलब्ध होगी। इसके तहत 12 महीने की अवधि के लिए 7.25 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक ने सभी शाखाओं को भेजे परिपत्र में कहा, जिन उधार लेने वालों का कारोबार कोविड-19 से प्रभावित हुआ है उन्हें कुछ हद तक राहत देने के लिए यह फैसला किया गया है कि योग्य कर्जदारों को अतिरिक्त तरलता ऋण सुविधा मुहैया कराई जाए। सीईसीएल मौजूदा संकट की स्थिति पर काबू पाने में करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
बैंक ने कहा कि ऋण सुविधा उन सभी मानक खातों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें 16 मार्च 2020 तक एसएमए 1 या 2 के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है, वे इस ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विशेष उल्लेख खाता (एसएमए) की शुरुआत ऐसे खातों की पहचान करने के लिये की गई जिनमें एनपीए अथवा दबाव वाली परिसंपत्ति बनने की संभावना लगती है।