{"_id":"6073b56cdff8617039092021","slug":"corona-virus-pandemic-in-maharashtra-patients-are-getting-oxygen-in-chairs-due-to-lack-of-beds-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबस महाराष्ट्र: अधिकतर अस्पतालों में बेड नहीं, मरीजों को कुर्सी पर बैठाकर लगाई जा रही ऑक्सीजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेबस महाराष्ट्र: अधिकतर अस्पतालों में बेड नहीं, मरीजों को कुर्सी पर बैठाकर लगाई जा रही ऑक्सीजन
Mon, 12 Apr 2021 09:15 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:15 AM IST
सार
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में कोरोना के मरीजों को अलग मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उस्मानाबाद जिला अस्पताल में बिस्तरों की कमी की वजह से यहां मरीजों को व्हील चेयर पर बैठाकर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में बिस्तर कम होने की वजह से कुर्सी पर ले ऑक्सीजन ले रहे मरीज
- फोटो : pixabay
विस्तार
देश और दुनिया में कोरोना का कहर ऐसा फैल रहा है कि अब अस्पतालों में बिस्तरों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र के कई अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी पड़ रही है। हालात इतने बुरे हैं कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बिस्तरों की कमी की वजह से मरीजों को कुर्सी पर बैठकर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मरीजों की हालत भी कम बदतर नहीं है, बिस्तर ना होने की वजह से मरीजों को व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल में कुर्सी पर बैठे मरीज ठीक तरह से अपनी आंखें तक नहीं खोल पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उस्मानाबाद के जिला अस्पताल में बिस्तरों की कमी को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बिस्तरों की कमी की वजह से मरीज नर्स और डॉक्टर की मदद से कुर्सी पर अपना इलाज करवा रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में पिछले 24 घंटे में 681 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो गई। वहीं रविवार को महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में 4,300 से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। अकेला महाराष्ट्र राज्य ऐसा है, जो देश के कुल सक्रिय मामलों में 48.57 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। महाराष्ट्र देश के सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्यों में से एक है और कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से यहां वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है।
बता दें कि रविवार को देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश में बीते 24 घंटों में 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कोरोना के दैनिक मामले तेजी से बढ़े।