{"_id":"5eb81bf68ebc3e90aa5f70eb","slug":"corona-virus-overshadowed-by-country-s-most-dangerous-commando-team-nsg-medical-staff-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित
Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
NSG
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सुरक्षा जवानों के इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित होने के मामलों ने सरकार और प्रशासन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल अधिकारियों ने रविवार को बताया है कि आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक मेडिकल स्टाफ में टेस्टिंग के दौरान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
एलीट कमांडो बल में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।
अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों को एनएसजी अस्पताल और गुड़गांव के मानेसर में इसकी चौकी में तैनात किया गया था। इसके बाद इनमें जब बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे तो उन्हें तुरंत क्वारंटीन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मियों को अब ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।