फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: more than 3 lakh cases, 2760 people have lost their lives, situation in Delhi worsens

तबाही: लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा मामले, 2760 मौतें, कितना कहर बरपाएगा कोरोना?  

Sun, 25 Apr 2021 09:57 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 25 Apr 2021 09:57 AM IST
सार

  • पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है
  • संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है 
  • सक्रिय मामले बढ़कर 25 लाख से अधिक हो गए हैं 

विज्ञापन
Corona virus: more than 3 lakh cases, 2760 people have lost their lives, situation in Delhi worsens
corona virus - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के कहर से देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चौथे दिन देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और ऐसा आज तक दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ है। शनिवार को देश में 3,49,691 मामले सामने आए हैं और 2,767 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।  

विज्ञापन


पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 1,40,85,110 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,92,311 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सबसे प्रभावित
महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है और यहां रोजाना 65 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 773 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली रही जहां कुल 357 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, और कर्नाटक में रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है और यहां रोजाना 15  हजार से अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 राज्यों में हालात खराब 
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।


इन राज्यों में कुल 74.15 फीसदी केस 
देश में संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी केस महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। यही नहीं उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed