फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus learn from experts how to stay safe in pandemic amar ujala foundation

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: विशेषज्ञों से जानें, कोरोना महामारी से कैसे रहें सुरक्षित?

Sat, 17 Apr 2021 05:01 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 17 Apr 2021 05:01 PM IST
सार

  • विशेषज्ञ रोज शाम पांच बचे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Coronavirus learn from experts how to stay safe in pandemic amar ujala foundation
भारत में कोरोना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। कौन-कौन सी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और कौन सी फायदेमंद हैं। विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि कोरोना के अलावा बीमारियों को किस तरह नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बचे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार 17 अप्रैल को हुई चर्चा में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कमजोर इम्यूनिटी को कैसे पहचानें और उससे जुड़े किन लक्षणों को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी दी। इस विषय पर दिल्ली एम्स के डॉ. अमरिंदर सिंह के साथ उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ. शुचिन बजाज ने विस्तार से जानकारी दी। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन


कैसे जानें इम्यूनिटी कमजोर है
  • क्लीनिकली- चोट और घाव का देर से ठीक होना
  • बार-बार डायरिया, गैस होना
  • बार-बार संक्रमण जैसे निमोनिया, जुकाम (एक साल में चार से ज्यादा बार)
  • एक साल में तीन से चार बार साइनोसाइटिस
  • डायबिटीज, हार्ट की बीमारियों का ध्यान रखें
इम्यूनिटी बूस्टर
  • डाइट का ख्याल रखें
  • नमक, मैदा और चीनी का सेवन कम करें
  • योग-व्यायाम करें
  • बिना तड़के वाली सब्जियों का सेवन करें
  • रोजाना 6 से 8 घंटे जरूर सोएं
  • बीएमआई का विशेष ख्याल रखें

इन विषयों पर लाइव चर्चा 
  • 17 अप्रैल: कैसे पता चले कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
  • 19 अप्रैल: कैसे जानें, आपको कोरोना है या नहीं? 
  • 20 अप्रैल: बच्चों को कोरोना है तो क्या करें?
  • 21 अप्रैल: कोरोना का नया स्ट्रेन शक्तिशाली है, फेफड़ों में तेजी से हमला कर रहा वायरस। 
  • 22 अप्रैल: कैसे पता चले इम्यूनिटी कमजोर है?
  • 23 अप्रैल: कोरोना इस बार नौजवान और बच्चों को कर रहा ज्यादा परेशान? 
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसा है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर पूरे देश में कहर बरपा रही है। 16 अप्रैल को देश में कोरोना के 2.17 लाख नए मामले सामने आए। वहीं, यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी 2 लाख से ज्यादा केस मिले थे। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,91,917 हो गई। वहीं, सक्रिय मामले भी 15 लाख के पार पहुंच गए। 16 अप्रैल को 1185 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई। बता दें कि देश में लगातार 37 दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed