Coronavirus India Live Update: गोवा में कोरोना ने दी दस्तक, अहमदाबाद में 85 वर्षीय महिला की मौत
- मध्यप्रदेश के उज्जैन की महिला की इंदौर अस्पताल में मौत हो गई
- नागपुर में होगा डोर टू डोर कोरोना सर्वे
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कुल 606 संक्रमित
- वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन
- दिल्ली के एम्स में जल्द मिलेगी टेली कंसल्टेशन सुविधा
- देश में सबसे ज्यादा 122 मामले महाराष्ट्र में, जबकि केरल में संख्या 118 पहुंची
- बुधवार को बिहार और मिजोरम में एक-एक, मध्यप्रदेश में पांच, तेलंगाना में तीन, गुजरात में तीन, दिल्ली में पांच और राजस्थान में चार नए मरीज मिले हैं
- पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
गोवा में भी कोरोना वायरस ने दी दस्तक, तीन लोग हुए संक्रमित
3 persons tested positive for #COVID19 in Goa. A 25-year-old man with travel history to Spain, a 29-year-old man with travel history to Australia and a 55-year-old man with travel history to United States. All three are stable: Directorate of Health Services, Government of Goa pic.twitter.com/M5L4BkH8Dl
— ANI (@ANI) March 25, 2020
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 3 और मामले पॉजिटिव
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 3 और मामले पॉजिटिव आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमितों में एक 18-वर्षीय पुरुष, 63-वर्षीय वृद्ध और 66-वर्षीय वृद्ध है।3 new positive cases of #COVID19 in #TamilNadu; an 18-yr-old male(a contact of 2nd patient at Rajiv Gandhi Govt Hospital), a 63-yr-old male with travel history to Dubai at Walajah Hospital & a 66-yr-old male (a contact of Thai nationals at IRTT, Perundurai): State Health Minister pic.twitter.com/rzga1xQISe
— ANI (@ANI) March 25, 2020
राजस्थान में आज दो और नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले आए सामने
Rajasthan: Two more new #Coronavirus positive cases reported in the state today. Total number of cases in the state rises to 38. https://t.co/54tvzWKRmf
— ANI (@ANI) March 25, 2020
आंध्रप्रदेश में 2 और पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 10
आंध्रप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज देर रात दो और लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव रिपोर्ट आए। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें से पहला व्यक्ति 21 मार्च को वाशिंगटन से लौटा था और 22 मार्च को विजयवाड़ा पहुंचा फिर 23 मार्च को गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ।
वहीं दूसरा व्यक्ति 14 मार्च को दिल्ली आया था फिर 18 तारीख को विजयवाड़ा लौटा उसके बाद 19 तारीख को गुंटूर से यात्रा की। फिर उन्होंने 21 मार्च को एक प्राइवेट अस्पताल का दौरा किया और फिर 23 तारीख को विजयवाड़ा में सरकारी जनरल अस्पताल का भी दौरा किया।
2nd person had travelled to Delhi on 14th March, returned to Vijayawada on 18th, then travelled to and from Guntur on 19th. He then visited a pvt hospital on 21st March and then visited Govt General Hospital in Vijaywada on 23rd: Director Health and Family Welfare, Andhra Pradesh https://t.co/a5JOYteMrD
— ANI (@ANI) March 25, 2020
अहमदाबाद में 85 वर्षीय महिला की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में 85 वर्षीय महिला की मौत। वह हाल ही में सऊदी अरब से लौटी थीं और कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद 22 मार्च को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वह कई बीमारियों से जूझ रही थीं। बता दें कि इससे पहले भी गुजरात में एक मरीज की मौत हो चुकी है।One #COVID19 positive patient, an 85-year-old woman, passed away in Ahmedabad today. She had travelled abroad&after developing symptoms of COVID-19, she was admitted at Ahmedabad Civil Hospital on 22 March. She was suffering from many complications:Health Department, Gujarat Govt pic.twitter.com/SWXjIbELBA
— ANI (@ANI) March 25, 2020
एयर इंडिया विमान इजराइली नागरिकों को लेकर तेल अवीव जाएगा
कोरोना वायरस महामारी के चलते यात्रा पाबंदियां लगाये जाने के मद्देनजर देश में फंसे इजराइली नागरिकों को तेल अवीव पहुंचाने के लिए एयर इंडिया बृहस्पतिवार को एक राहत उड़ान परिचालित करेगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि एयरलाइन का 342 सीटों वाला बोइंग-300 ईआर विमान नयी दिल्ली से उड़ान भरेगा और इजराइली नागरिकों को पहुंचा कर राष्ट्रीय राजधानी लौट आएगा। उन्होंने बताया कि ये इजराइली नागरिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद किए जाने के चलते यहां फंस गए हैं।
जर्मनी-फ्रांस के नागरिक लौटेंगे
जर्मनी आज रात भारत से अपने 500 नागरिकों को लेकर जाएगा। जर्मन राजनयिक सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। वहीं फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने कहा है कि भारत में फंसे करीब 2000 लोगों को देश ले जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए भारत सरकार से बात चल रही है ताकि एयर फ्रांस से इन्हें ले जाया सके।पीएम मोदी और पुतिन के बीच बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी पर चर्चा की।नागपुर में डोर टू डोर सर्वे होगा
नागपुर नगर निगम के निगमायुक्त ने कहा कि हम 26 मार्च से शहर में डोर टू डोर कोरोना सर्वे करेंगे। ये देखेंगे कि कहीं कोरोना के क्लस्टर मरीज तो नहीं हैं। साथ ही देखा जाएगा कि क्या कोई क्वारंटीन का नियम तो नहीं तोड़ रहा है।क्वारंटीन तोड़ने पर 147 पर केस दर्ज
गुजरात में आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, क्वारंटीन तोड़ने पर 147 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।Till now 147 FIRs has been registered for quarantine break: Jayanti Ravi, Principal Secretary - Health, Gujarat Government #Coronavirus https://t.co/8wrY4yTt4H
— ANI (@ANI) March 25, 2020