फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: ICMR Dr R Gangakhedkar speaks on hydroxychloroquinn

COVID-19: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के साइड इफेक्ट पर आईसीएमआर कर रहा है अध्ययन

Sat, 18 Apr 2020 10:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: ICMR Dr R Gangakhedkar speaks on hydroxychloroquinn
Dr, R GangaKhedkar - फोटो : ANI

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोरोना वायरस से लड़ाई में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल के सवाल पर आईसीएमआर के आर गंगाखेड़कर ने विस्तार से इसे समझाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके साइड इफेक्ट पर भी अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वयं ही एंटी-मलेरिया दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा ले ली थी, लेकिन इन लोगों में साइड इफेक्ट दिखे हैं। इनमें पेट संबंधी दर्द, उल्टी और कम ब्लड शुगर के लक्षण दिखे हैं। डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने कहा कि आईसीएमआर ने इन लोगों पर अध्ययन शुरू किया है।  
विज्ञापन

 
डॉ. गंगाखेड़कर ने कहा कि इनकी औसत उम्र 35 साल है और इनपर की गई स्टडी में पता चला कि इनमें सबसे सामान्य लक्षण था पेट दर्द। 10 फीसदी लोगों को पेट दर्द हुआ। 6 फीसदी लोगों को उल्टी आने जैसी शिकायत हुई। बाकी लक्षण कम अनुपात में थे। 1.3 फीसदी लोगों को हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लग शुगर कम) था।      
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्वास्थ्यकर्मियों में से 22 फीसदी को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और सांस से जुड़ी बीमारी थी। 14 फीसदी लोगों ने खुद का ईसीजी भी नहीं निकाला था। ध्यान देने की जरूरत है कि स्वास्थ्यकर्मी विभिन्न साइटों से दवाएं ले रहे हैं। उसका असर स्टडी पर होता है। इसीलिए हमें होमोजीनस पॉपुलेशन मिलने में दिक्कत आ रही है जिसकी इसमें खास जरूरत है।

 
उन्होंने कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की स्डटी ऑब्जरवेशनल यानी कोहर्ट है। कोई ट्रायल नहीं कर रहे हैं। क्योंकि ट्रायल के लिए फिलहाल बेस नहीं है। इसमें करीब 480 मरीज शामिल हैं और ये आठ हफ्ते चलेगा। लॉकडाउन का समय है इसलिए ज्यादा वक्त भी लग सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed