{"_id":"613f6f6ddd0bd843c601272c","slug":"corona-virus-icmr-and-iit-bombay-got-special-permission-to-fly-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: आईसीएमआर और आईआईटी बॉम्बे को मिली ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: आईसीएमआर और आईआईटी बॉम्बे को मिली ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति
Mon, 13 Sep 2021 09:04 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:04 PM IST
सार
कोरोना से जंग जारी है और इसमें ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी सिलिसिले को आगे बढ़ाते हुए आईसीएमआर और आईआईटी बॉम्बे को ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति मिली है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीसीए ने सोमवार (13 सितंबर) को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और आईआईटी बॉम्बे को ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति दे दी। दोनों संस्थानों को ड्रोन नियम 2021 के तहत विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि आईसीएमआर को यह छूट अंडमान निकोबार, मणिपुर और नागालैंड में 3000 मीटर तक की ऊंचाई पर ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलीवरी की टेस्टिंग के लिए दी गई है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे को अपने परिसर में ड्रोन की रिसर्च, डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए छूट मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोनों संस्थानों को मिली यह छूट अनुमति की तारीख से एक साल या अगला आदेश जारी होने तक ही जारी रहेगी। बता दें कि11 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ नाम का प्रोजेक्ट लांच किया। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना के विक्राबाद में लांच किया गया था। इसके तहत ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दवाओं और वैक्सीन की डिलिवरी की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले सिंधिया ने पूरे देश के लिए ड्रोन पॉलिसी लांच की थी। उन्होंने कहा था कि भारत 2030 तक ग्लोबल ड्रोन हब बन जाएगा। 25 अगस्त 2021 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन नियमों को और आसान बनाया। इस दौरान ड्रोन की उड़ान में सुरक्षा को खास तरजीह दी गई है।