फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus effect, NHAI and toll operators will provide food, water to laborers

#CoronaPositive: मजदूरों को खाना, पानी देंगे एनएचएआई और टोल ऑपरेटर

Sun, 29 Mar 2020 05:51 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Mar 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Corona virus effect, NHAI and toll operators will provide food, water to laborers
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन और देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल ऑपरेटरों को प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और अन्य जरूरी मदद मुहैया कराने को कहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से यह निर्देश उन खबरों के बाद दिया गया जिसमेें कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते हजारों कामगार, मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह निर्देश देते हुए कहा, हमें संकट की इस घड़ी में अपने नागरिकों के लिए मददगार बनना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि टोल ऑपरेटर इस संदर्भ में सकारात्मक कदम उठाएंगे। इससे पहले गडकरी ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं वसूलने का निर्देश दिया था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता: अफवाह फैलाने पर महिला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने एक महिला को कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने एक डॉक्टर को लेकर अफवाह फैलाई थी कि वह कोरोना से संक्रमित है। कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शुक्रवार रात महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed