फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus: doubling of the number of cases increases from 504 to 202 days

चिंताजनक: मामले दोगुने होने की अवधि 504 से घटकर 202 दिन, 75 फीसदी सक्रिय केस इन तीन राज्यों से

Wed, 24 Mar 2021 06:34 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 24 Mar 2021 06:34 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाला, एक मार्च से इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ी
  • महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात में लगातार मामले बढ़ रहे हैं 
  • पंजाब में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 401 सैंपल में से 81 फीसदी में ब्रिटेन में मिला कोरोना स्ट्रेन मिला

विज्ञापन
corona virus: doubling of the number of cases increases from 504 to 202 days
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाल दिया है। एक मार्च से इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जब ऐसा लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों में हर किसी को डरा दिया है। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में इसे लेकर लापरवाही साफ आ रही है। होली भी नजदीक आ रही है ऐसे में लोगों को खास एहतियात बरतनी होगी। 

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस के मामले दोगुना होने की अवधि घटकर 202.3 दिन हो गई है। 1 मार्च को यह अवधि 504.4 दिन थी। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40,715 केस सामने आए हैं, जिनमें से 80.90 फीसदी महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 24,645 यानी 60.53 फीसदी केस महाराष्ट्र से हैं। देश में सक्रिय मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो फरवरी में अपने सबसे निचले स्तर पर थी। देश में 3,45,377 सक्रिय केस हैं, इनमें से 75 फीसदी महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में 81 फीसदी सैंपल में मिला ब्रिटेन का स्ट्रेन 
पंजाब में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 401 सैंपल में से 81 फीसदी में ब्रिटेन में मिला कोरोना स्ट्रेन मिला है। पंजाब की विशेषज्ञ समिति के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने कहा, पिछले कुछ हफ्तों में राज्य में ब्रिटिश स्ट्रेन से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इस साल 1 जनवरी से 10 मार्च के बीच इकट्ठा किए गए 401 सैंपल को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से 326 में वायरस के बी1.1.7 की मौजूदगी मिली है। जिन नमूनों में ब्रिटेन का स्ट्रेन मिला है, वे आबादी के विभिन्न तबकों से लिए गए थे। इसका मतलब है कि यह स्ट्रेन बड़ी तादाद मे फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 795 हुई
देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या बढ़कर 795 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नए स्ट्रेन वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 18 मार्च को ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मिलने वाले स्ट्रेन से पीड़ित मरीजों की संख्या देश में 400 थी जो अब बढ़कर 795 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विन कुमार चौबे ने 16 मार्च को राज्यसभा में बताया था कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना के तीनों नए स्ट्रेन की चपेट में वो लोग दोबारा आ सकते हैं जिन्हें पहले से संक्रमण हो चुका है।

राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने के निर्देश 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, गृहमंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने, टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और प्राथमिकता वाले समूह के टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है। मंत्रालय ने अप्रैल के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा, नए संक्रमण मरीजों का पता चलने पर उन्हें जल्द से जल्द आइसोलेट या क्वारंटीन किया जाए और समय पर उपचार दिया जाए। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों भी जल्द पता लगाया जाए। संक्रमित मामलों और उनके संपर्क आए लोगों के आधार पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कनटेंमेंट जोन बनाए। जिन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में आरटी-पीसीआर टेस्ट कम हो रहे हैं, वहां इनमें तेजी लाई जाए और कुल टेस्ट का 70 फीसदी किया जाए। स्थिति के आधार पर स्थानीय प्रशासन जिला, उप जिला, शहर और वार्ड स्तर पर प्रतिबंध लगा सकता है।  


कोविड हैल्पडेस्क के लिए बने व्हाट्सएप चैट-बॉट से 3.15 करोड़ लोगों ने कायम किया संवाद
कोविड-19 पर जानकारी के लिए माय गवर्नमेंट हैल्पडेस्क नामक व्हाट्सएप चैटबॉट का पिछले एक वर्ष में 3.15 करोड़ लोगों ने उपयोग किया है। यह देश का सबसे बड़ा व्हाट्सएप कोविड हैल्पलाइन साबित हुआ है। माय गवर्नमेंट एंड डिजिटल इंडिया और हैपटेक कंपनी ने इसे मिलकर तैयार किया और फोन नंबर +91-9013151515 जारी किया था। इस चैटबॉट से 4.50 करोड़ बार संवाद किया गया। वहीं कुल 6.70 करोड़ संदेश भेजे गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed