फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Cases Today in India on 3 February 2021 corona virus daily cases last in 24 hours 11039 new corona cases and 110 deaths record

Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत

Wed, 03 Feb 2021 10:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Feb 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Cases Today in India on 3 February 2021 corona virus daily cases last in 24 hours 11039 new corona cases and 110 deaths record
भारत में कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

देश में बुधवार को कोविड-19 के 11,039 नए मामले आए हैं वहीं अब तक 1,04,62,631 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 110 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,54,596 हो गई है।

विज्ञापन


देश में 1,04,62,631 लोगों के स्वस्थ होने के कारण कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.08 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,60,057 है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.49 प्रतिशत है।
विज्ञापन

 

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक मंगलवार को 7,21,121 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 19,84,73,178 नमूनों की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed