कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लड़ना बड़ी चुनौती
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.17 लाख दैनिक मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या तेजी से भर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है और पिछले दो दिनों से देश में कोरोना के दैनिक मामले दो लाख से ज्यादा आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर की और कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यही कारण है कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी तेजी से भर रही है।
'सिस्टम में सुधार के लिए तैयार'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सिस्टम को सुधार करने के लिए तैयार हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि हमें धैर्य और साहस के साथ काम लेना है। वहीं डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ड़ॉक्टर परिस्थिति के मुताबिक फैसला ले सकते हैं।
We are now equipped with everything. We know all the techniques and guidelines. The only challenge is how to overcome the present surge in #Covid cases: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/WDnlxUxKDV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2021
मरीजों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है - स्वास्थ्य मंत्री
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार के पास कोरोना को लेकर एक साल का अनुभव है, इसलिए कोरोना की लड़ाई के खिलाफ पहले से ज्यादा तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मरीजों और रिश्तेदारों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है और सावधानी बरतनी की भी जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि समाज में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बढ़ी है लेकिन हमें धैर्य और साहस के साथ काम करते जाना है।
रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रोडक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के समय ली जाने वाली दवा रेमडेसिविर के प्रोडक्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को उत्पादन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि दवा की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।