फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus:- a decrease in cases for the third consecutive day, but the death reaches highest

कोरोना का कहर: लगातार तीसरे दिन मामलों में कमी, लेकिन रिकॉर्ड 4208 लोगों की मौत

Wed, 12 May 2021 06:02 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 12 May 2021 06:02 AM IST
सार

  • मौतों के मामले में फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे
  • बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,48,371 मामले सामने आए
  • कुल 4208 मरीजों की मौत हुई है जो अब तक का सर्वाधिक है 

विज्ञापन
Corona virus:- a decrease in cases for the third consecutive day, but the death reaches highest
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इससे हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहली बार मौत का आंकड़ा सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा है। लगातार तीसरे दिन संक्रमण का आंकड़ा गिरा है। मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन


लेकिन मौतों के मामले में फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,48,371 मामले सामने आए हैं जबकि 4208 मरीजों की मौत हुई है जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 
विज्ञापन

संक्रमण के मामलों में कमी से संकेत मिल रहा है कि देश में कोरोना वायरस का पीक बीत गया है या पहुंचने वाला है। हालांकि मौत के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को कुल 4205 लोगों की मौत हुई जो अब तक का सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 4187 लोगों की मौत हुई थी। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार कर चुका है। इनमें से 50 हजार मौतें पिछले 14 दिनों में हुई हैं। मौत का औसत रोजाना 3528 है। 


नौ राज्यों में सर्वाधिक मौतें
हालांकि बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 4000 कम होकर 3.71 पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को 793 लोगों की मौत हुई जबकि पिछले दो दिन से 600 से कम लोगों की मौत हो रही थी। मंगलवार को नौ राज्यों में किसी भी एक दिन सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इनमें से तमिलनाडु में मौत का आंकड़ा 241 से 298 पहुंच गया। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 40,956 नए मामले, 793 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गई। इस दौरान संक्रमण से 793 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 77,191 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 37,236 नए मामले आए थे।

इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 71,966 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 45,41,391 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,58,996 है। सोमवार को 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही थी। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 87.67 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.49 बनी हुई है।





कर्नाटक में कोविड-19 के 39,510 नए मामले आए 
कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 39,510 नए मामले सामने आने के साथ महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक आए कुल मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि बीमारी के कारण 480 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,852 हो गई।  

राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,13,193 हो गए, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,87,452 है। मंगलवार को 22,584 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 14,05,869 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बंगलूरू शहरी जिले में संक्रमण के 15,879 मामले आए और 259 मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed