{"_id":"5f9739b38ebc3e9b9c28eb75","slug":"corona-vaccine-trial-of-the-third-phase-of-corona-vaccine-very-soon-in-odisha-2-thousand-volunteers-will-be-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द, दो हजार स्वयंसेवियों को लगाया जाएगा टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द, दो हजार स्वयंसेवियों को लगाया जाएगा टीका
Tue, 27 Oct 2020 02:33 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना की लड़ाई में ओडिशा में बहुत जल्द कोविड -19 की वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया जाएगा। ओडिशा के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड सम अस्पताल में यह परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही देश के 21 संस्थानों में यह परीक्षण किया जाएगा, जिसमें देश के 25 हजार से अधिक स्वयंसेवी शामिल होंगे।
विज्ञापन
ओडिशा से एकमात्र अस्पताल के तौर पर सम अस्पताल को इसकी अनुमति मिली है। ओडिशा में 18 साल से अधिक आयु के दो हजार स्वयंसेवियों को यह को टीका लगाया जाएगा। ओडिशा के सम अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर तथा क्लिनिकल ट्रायल मुख्य इ. वेंकट राव ने कहा, इस स्वदेशी टीके को भारत बायोटेक एवं इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
विज्ञापन
इस टीका के तीसरे चरण में मानव परीक्षण के लिए डीसीजीआई की तरफ से अनुमति मिली है। इससे पहले दो चरण का मानव परीक्षण प्रक्रिया सफलता के साथ संपन्न हो गई है। राव ने कहा, इसका अब तीसरे चरण का परीक्षण होगा। इसी परीक्षण के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस टीका से कोरोना ठीक हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन