फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: Do You Have to Take Booster Doses? From the government to the experts, all are analyzing

कोरोना वैक्सीन: क्या बूस्टर डोज भी लेना पड़ेगा? सरकार से लेकर विशेषज्ञ तक कर रहे हैं मंथन

Fri, 28 May 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 May 2021 04:51 PM IST
सार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में टीकाकरण जारी है। इस बीच इन टीकों के बूस्टर डोज की जरूरत को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Corona Vaccine: Do You Have to Take Booster Doses? From the government to the experts, all are analyzing
सांकेतिक चित्र - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज की जरूरत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अधिकांश वैक्सीन निर्माता कंपनियां जहां टीकाकरण के बाद इनके असर को लेकर अध्ययन कर रही हैं, वहीं भारत बायोटेक जैसी कंपनी ने तो बूस्टर डोज बनाना शुरू कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि अभी इस बात के अध्ययन किए जा रहे हैं कि बूस्टर डोज की कितनी जरूरत है? कोई भी वैक्सीन वायरस से 100 फीसद सुरक्षा नहीं दे सकती। 

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि बूस्टर डोज की जरूरत होगी तो उसकी जानकारी सभी को दी जाएगी। टीकाकरण के जरिए हम हर देशवासी को इस महामारी से सुरक्षित करना चाहते हैं। बूस्टर डोज पर अध्ययन जारी हैं। 
विज्ञापन


डॉ. पॉल ने कहा कि कोवाक्सिन का ट्रायल चल रहा है कि छह महीने के बाद बूस्टर डोज लेने की जरूरत है या नहीं। तब तक के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं और कोविड रोधी व्यवहार बनाए रखें। आप गंभीर बीमारी से सुरक्षित हैं लेकिन फिर भी सावधान रहे। बूस्टर डोज की जरूरत और उसके समय के बारे में पता चल जाने के बाद, उससे संबंधित गाइडलाइन और प्रावधान लोगों को बता दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. फाउची की राय में बूस्टर डोज की जरूरत पड़ेगी
उधर, अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची की राय है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को बूस्टर डोज की जरूरत पड़ेगी। वैक्सीन से अनंतकाल तक सुरक्षा नहीं होने वाली है। यह पता लगाया जा रहा है कि बूस्टर डोज टीका लगवाने के कितने दिनों बाद दिया जाना चाहिए। 


बता दें, देश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तेजी से जारी है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी हैं। ऐसे में यदि बूस्टर डोज की जरूरत पड़ती है तो टीकाकरण अभियान पर और दबाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed