{"_id":"603d42280ca886453d0955a7","slug":"corona-vaccine-company-bharat-biotech-says-taking-pm-covid-vaccine-will-increase-people-confidence-in-vaccination-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के कोविड टीका लेने से लोगों में टीकाकरण अभियान को लेकर भरोसा बढ़ेगा: भारत बायोटेक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के कोविड टीका लेने से लोगों में टीकाकरण अभियान को लेकर भरोसा बढ़ेगा: भारत बायोटेक
Tue, 02 Mar 2021 01:06 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने एम्स में लगवाया कोरोना का टीका।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने का देश भर में जारी टीकाकरण अभियान पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसको लेकर लोगों में भरोसा जगेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और पात्र लोगों से टीका लेने की अपील की। पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने प्रधानमंत्री को भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका दिया।
विज्ञापन
भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने एक बयान में कहा, ‘हम कोविड-19 टीका लेने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का आभार जताते हैं। इस मामले में उन्होंने जो रुख अपनाया है, वह सराहनीय है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उनका यह कदम सभी देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण मिसाल बना है। इससे टीके को लेकर जो एक झिझक थी, वह खत्म होगी और महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर भरोसा बढ़ेगा।’
एला ने कहा, ‘हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे कोविड-19 का टीका लेने से नहीं हिचके। टीकाकरण की सफलता से ही देश इस स्वास्थ्य संकट पर काबू पा सकता है।’