{"_id":"60554ce38ebc3e5902116a3c","slug":"corona-vaccine-200-million-doses-of-sputnik-5-vaccine-will-be-made-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: स्पूतनिक-5 टीके की बीस करोड़ खुराक भारत में बनेेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: स्पूतनिक-5 टीके की बीस करोड़ खुराक भारत में बनेेगी
Sat, 20 Mar 2021 06:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
sputnik v
- फोटो : Agency (File Photo)
भारत की स्टेलिस बायोफार्मा ने रूस के साथ 20 करोड़ स्पूतनिक-5 टीके के उत्पादन के लिए करार किया है। इसी के साथ देश में कोरोना टीके की उत्पादन क्षमता बढ़कर 50 करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
स्टेलिस बायोफार्मा की पैरेंट कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ने बताया कि रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) से करार हुआ है। भारतीय दवा कंपनी ग्लैंड और हेटेरो से भी ऐसा ही करार किया है।
विज्ञापन
आरडीआईएफ के चीफ एक्जक्यूटिव किरिल दिमित्रव ने कहा कि संयुक्त रूप से दोनों के बीच करार हुआ है। स्पतुनिक-5 टीका का निर्माण मॉस्को स्थित गमाल्या रिसर्च इंस्टीट्यूट ने किया है।
विज्ञापन
भारत में स्पूतनिक का सर्वाधिक निर्माण
- करार के बाद स्पूतनिक-5 टीके का निर्माण रूस के बाद सबसे अधिक भारत में होगा।
- ब्राजील, चीन व दक्षिण कोरिया में भी टीके का निर्माण हो रहा है।