{"_id":"614587df8ebc3e74463107eb","slug":"corona-vaccination-world-records-broken-on-pm-modis-birthday-know-which-state-was-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन: पीएम मोदी के जन्मदिन पर टूटे दुनिया भर के रिकॉर्ड, जानें कौन सा राज्य रहा टॉप पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीनेशन: पीएम मोदी के जन्मदिन पर टूटे दुनिया भर के रिकॉर्ड, जानें कौन सा राज्य रहा टॉप पर
Sat, 18 Sep 2021 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:01 PM IST
सार
कर्नाटक टॉप पर रहा। यहां एक दिन में 26.92 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं बिहार में 26.62 लोगों ने वैक्सीन लगी।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान इतने जोर-शोर से चला कि दुनिया भर के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। देशभर में वैक्सीनेशन की संख्या दो करोड़ के पार चली गई। अभी तक पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर इतने वैक्सीनेशन नहीं किए गए हैं, लेकिन भारत ने इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
इस वैक्सीनेशन के बीच राज्यों में भी अच्छी प्रतियोगिता देखी गई। अभी तक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
यूपी-बिहार पीछे, कर्नाटक ने मारी बाजी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कर्नाटक टॉप पर रहा। यहां एक दिन में 26.92 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं बिहार में 26.62 लोगों ने वैक्सीन लगी। इसी तरह यूपी में 24.86 लोगों को डोज लगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने राज्य में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व स्टाफ के लोगों का अभिभवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य नवंबर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान को पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
जानें किन राज्यों में शुक्रवार को कितना हुआ वैक्सीनेशन
राज्य एक दिन में वैक्सीनेशन
कर्नाटक 26.92 लाख
मध्य प्रदेश 26.91 लाख
बिहार 26.62 लाख
यूपी 24.86 लाख
असम 7.09 लाख
प. बंगाल 3.97 लाख
हरियाणा 3.73 लाख
दिल्ली 1.52 लाख
जम्मू कश्मीर 1.15 लाख
राजस्थान 13.18 लाख
पंजाब 2.02 लाख
केरल 3.89 लाख
हिमाचल प्रदेश 62,585 हजार
गोवा 16,419 हजार
तमिलनाडु 2.52 हजार