फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination: Private hospitals will have to provide details of vaccine company, price and stock on the cowin portal

सख्ती: निजी अस्पतालों को कोविन पोर्टल पर देना होगा टीके की कंपनी, दाम और स्टॉक का ब्योरा

Mon, 26 Apr 2021 05:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 05:16 AM IST
सार

  • कोविन पोर्टल पर 18 से 44 साल के आयुवर्ग के नागरिकों का पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगा
  • पत्र में कहा गया है कि 18 से 44 साल की उम्र तक के सभी भारतीय नागरिक एक मई से किसी भी निजी सीवीसी पर दाम चुकाकर टीका लगवा सकते हैं

विज्ञापन
Corona vaccination: Private hospitals will have to provide details of vaccine company, price and stock on the cowin portal
Cowin App Self Registration - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मई से आम नागरिक की जानकारी के लिए कोविन पोर्टल पर सभी तरह के कोरोना टीकों का प्रकार और उनके दाम भी दिखाई देंगे। यह कदम आम आदमी को निजी टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के लिए पंजीकरण कराते समय अपनी पसंद का टीका लगवाने का विकल्प दिए जाने के लिए उठाया गया है। कोविन पोर्टल पर 18 से 44 साल के आयुवर्ग के नागरिकों का पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि 18 से 44 साल की उम्र तक के सभी भारतीय नागरिक एक मई से किसी भी निजी सीवीसी पर दाम चुकाकर टीका लगवा सकते हैं। साथ ही जिन राज्य सरकारों ने अपने यहां न्यूनतम आयु सीमा घटा दी है, वहां सरकारी सीवीसी पर भी 45 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र ने राज्यों को 18 से 44 साल तक की उम्र वालों के टीकाकरण को लेकर लिखा पत्र
पत्र में कहा गया है कि हर निजी सीवीसी को अपने यहां मौजूद टीकों का स्टॉक, कंपनी और टीका लगाए जाने के बदले वसूले जाने वाले दाम का ब्योरा कोविन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, कोविन पोर्टल में इस ब्योरे को दर्ज करने के लिए आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं। यह ब्योरा कोविन पोर्टल पर अप्वायंटमेंट मॉड्यूल में दिखाई देगा ताकि अपनी बुकिंग कराने वाला कोई भी आदमी अपनी पसंद का केंद्र और टीका तय कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि 45 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को सरकारी सीवीसी पर मुफ्त टीका लगाया जाना जारी रहेगा। राज्य सरकारें अपने यहां टीका कवरेज बढ़ाने के लिए सरकारी सीवीसी पर न्यूनतम 18 साल तक के नागरिकों को भी मुफ्त में टीका लगवा सकती हैं, लेकिन इसके लिए राज्य सरकारों को सीधे टीका निर्माता कंपनियों से टीकों की खरीद करनी होगी। निजी अस्पतालों को भी एक मई से केंद्र सरकार की तरफ से 150 रुपये में टीका उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे में उन्हें भी सीधे निर्माता कंपनियों से ही खरीद करनी होगी। 


ऑनलाइन ही कराना होगा पंजीकरण
पत्र में कहा गया है कि सभी निजी सीवीसी पर टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप के जरिये ऑनलाइन ही अप्वायंटमेंट लेनी होगी। ऑन-साइट पंजीकरण की इजाजत केवल किसी खुली हुई शीशी में दवा बच जाने की स्थिति में ही होगी ताकि टीकों का नुकसान न्यूनतम स्तर पर रखा जा सके। 

ये हैं टीकों के दाम

सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड...

- राज्यों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक
- निजी सीवीसी के लिए 600 रुपये

भारत बायोटेक की कोवाक्सिन...
- राज्यों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक
- निजी सीवीसी के लिए 1200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed