फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona vaccination: it will take 100 days instead of 60 days

Corona Vaccination: 60 दिन में पूरा होने वाला लक्ष्य 100 दिन में होगा पूरा

Fri, 15 Jan 2021 06:10 AM IST
Amit Mandal परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Jan 2021 06:10 AM IST
सार

  • समय बढ़ाने के लिए 50 फीसदी बूथ कम, अब 100 दिन में लगेगा टीका
  • हर दिन देश में तीन लाख लोगों को लगेगा टीका
  • तीन करोड़ लोगों को टीका देने में लगेगा 16 अप्रैल तक का वक्त

विज्ञापन
corona vaccination: it will take 100 days instead of 60 days
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

प्रतिकूल घटनाओं की समीक्षा करने और अप्रैल तक अन्य टीकों के भी सामने आने के लिहाज से सरकार ने टीकाकरण शुरू होने से पहले ही 50 फीसदी टीका बूथ में कटौती की है। सरकार ने सबसे पहले पांच हजार बूथ पर एक दिन में पांच लाख लोगों को टीका देने की योजना बनाई थी लेकिन अन्य कंपनियों के टीके आने में समय लगने की वजह से सरकार ने बूथ की संख्या 5 हजार से घटाकर 2934 कर दी। जहां एक दिन में पांच की जगह तीन लाख लोगों को ही टीका लग पाएगा। 
विज्ञापन


पहले की योजना के अनुसार सरकार 60 दिन में ही तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारी और सुरक्षा जवानों को टीका देने के विचार में थी लेकिन अब नई योजना के तहत करीब 100 दिन का वक्त इसमें लग सकता है। एक अनुमान के मुताबिक 16 अप्रैल से पहले स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा जवानों को छोड़ अन्य किसी को भी टीका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी केवल दो टीकों के सहारे देश में टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज हो रहा है। शुरूआत में टीकाकरण को लेकर चुनौतियां काफी हैं। इनमें से एक कम टीका और दूसरी चुनौती प्रतिकूल घटनाएं भी हैं। इन्हीं के मद्देनजर सभी राज्यों में टीका बूथ की संख्या में कटौती की गई है। टीकाकरण शुरू होने के कुछ माह तक इसकी गति मंद ही रहेगी। अप्रैल से मई के बीच जब और भी टीका सामने आएंगे तो उसके बाद ही टीकाकरण कार्यक्त्रस्म तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। तब तक के लिए टीकाकरण कार्यक्रम सामान्य गति से चलता रहे, इसलिए बूथ की संख्या में 50 फीसदी कटौती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 से 5 टीके होने पर शुरू होगा दूसरा चरण
दरअसल कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर सरकार चरणबद्ध तरीके से नई रणनीति बना चुकी है। इसके तहत दो टीकों के साथ तीन करोड़ लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा लेकिन जब तक चार से पांच टीके  सामने नहीं आते हैं तब तक दूसरे चरण को शुरू नहीं किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत 27 करोड़ लोगों को टीका लगना है। इसके अलावा सामान्य व्यक्तियों के लिए भी बाजार में सस्ती कीमतों पर टीका उपलब्ध कराना है। यह तभी मुमकिन होगा जब सरकार के पास दो से अधिक टीका उपलब्ध होंगे।


आम आदमी को जून से पहले टीका मिलना मुश्किल
13 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने टीकाकरण को लेकर सरकार की नई रणनीति को पाठकों तक पहुंचाया था। साथ ही बताया था कि मई तक देश को पांच और अलग अलग तरह के टीका मिल सकते हैं। इन टीका के आने के बाद ही इनकी कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में तय करेंगे। इसकी जानकारी दो दिन पहले हुई बैठक में पीएम मोदी ने स्वयं दी थी। कोविशील्ड और कोवाक्सिन को आपातकालीन स्थिति में अनुमति मिलने के बाद सामान्य व्यक्तियों के लिए अगले दो माह में टीका उपलब्ध होने की चर्चा सामने आ रही थी लेकिन सरकार की नई रणनीति से साफ है कि जून से पहले बाजार में सामान्य व्यक्तियों के लिए टीका नहीं मिल पाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed