Corona Vaccination Today Live: पश्चिम बंगाल में 15 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका, एईएफआई के 14 मामले आए सामने
भारत में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था वो आ गया है। इसी दिन के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था कि मानव जब जोर लगाता है तो पत्थर पानी बन जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दौरान वह उन लोगों को याद करके भावुक हो गए जो बीमार होने पर अस्पताल गए लेकिन वापस नहीं आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस ड्राइवर, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स, इन्होंने मानवता के प्रति अपने दायित्व को प्राथमिकता दी। इनमें से अधिकांश तब अपने बच्चों, अपने परिवार से दूर रहे। उन्होंने एक बार फिर से दवाई भी और कड़ाई भी नारे को दोहराया। इसके बाद दिल्ली एम्स में सफाई कर्मचारी को कोरोना का पहला टीका लगा। इसके बाद खुद एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने टीका लगवाया। आज देशभर में तीन लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Total 15,707 healthcare beneficiaries vaccinated in the state today. 14 cases of AEFI reported including one serious case (condition stable) of AEFI admitted at NRS Medical College: West Bengal Health Department
— ANI (@ANI) January 16, 2021
तेलंगाना में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना के 11 मामले
तेलंगाना सरकार ने बताया कि शनिवार को राज्य में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना (AEFI) के 11 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में शनिवार को कुल 3,962 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।11 cases of mild AEFI (Adverse Event Following Immunization) were reported in #Telangana today; Total 3,962 beneficiaries vaccinated today: State Government
— ANI (@ANI) January 16, 2021
एम्स के सुरक्षा गार्ड को कोविड-19 टीकाकरण के बाद एलर्जी की शिकायत
Delhi | An AIIMS security guard has developed an allergic reaction after receiving COVID19 vaccination here today. He is kept under observation of doctors at the hospital: AIIMS official
— ANI (@ANI) January 16, 2021
केरल में 8 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण
8,062 health workers received COVID19 vaccination in the first stage today. The highest number of health workers (857) received the vaccine in Palakkad district. Registration for the second phase of COVID vaccination has also been completed in the state: Kerala Health Minister pic.twitter.com/6k6OqQrmSr
— ANI (@ANI) January 16, 2021
महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक नहीं होगा टीकाकरण
COWIN एप में तकनीकी खराबी के कारण महाराष्ट्र में कोरोना टीकाकरण को 18 जनवरी तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।COVID19 vaccination temporarily suspended till 18th January in the entire state of Maharashtra due to technical issues with CoWIN App: State Health Department
— ANI (@ANI) January 16, 2021
तेलंगाना में 11 लोगों पर टीकाकरण का दुष्प्रभाव
दिल्ली के बाद तेलंगाना में कोरोना टीकाकरण का दुष्प्रभाव सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार राज्य में 11 लोगों को प्रतिकूल प्रभाव महसूस हुए।11 cases of mild AEFI (Adverse Event Following Immunization) were reported in #Telangana today; Total 3,962 beneficiaries vaccinated today: State Government
— ANI (@ANI) January 16, 2021
दिल्ली में कोरोना टीके का दुष्प्रभाव
दिल्ली के एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने वाले 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के बाद दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ा। उन्हें सीने में हल्के दर्द की शिकायत हुई। उन्हें एईएफआई टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था, जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो आधे घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई।2 healthcare workers who received COVID vaccine at NDMC’s Charak Palika Hospital, Delhi faced mild adverse event post-vaccination.They suffered mild tightness in the chest. They were kept under observation by AEFI team, discharged after 30mins when they felt normal: NDMC official
— ANI (@ANI) January 16, 2021
आज पूरे देश में 1,91,181 लोगों को कोरोना का टीका
Total of 1,91,181 beneficiaries vaccinated for #COVID19 on day 1 of the massive nationwide vaccination drive: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/K8RPTInUXf
— ANI (@ANI) January 16, 2021
कोरोना टीकाकरण का पहला दिन सफलः स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का पहला दिन बिल्कुल सफल रहा और किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आए।COVID19 vaccination drive was successful on Day 1. No case of post-vaccination hospitalisation reported so far: Health Ministry pic.twitter.com/VW375RBTNN
— ANI (@ANI) January 16, 2021
कोविशील्ड की सप्लाई भारत के प्रत्येक राज्य मेंः स्वास्थ्य मंत्रालय
शनिवार को टीकाकरण समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन कोविशील्ड की सप्लाई सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में किया है। वहीं भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन 12 राज्यों को आपूर्ति की गई।Serum Institute of India produced COVISHIELD was supplied to all States/UTs. Bharat Biotech's COVAXIN was supplied to 12 States. Total 3351 sessions held across the country with both the vaccines: Health Ministry on COVID19 vaccine roll-out pic.twitter.com/QQKNYnTWhO
— ANI (@ANI) January 16, 2021