{"_id":"61682bd00d9a62615e6535e7","slug":"corona-vaccination-announcements-will-be-made-as-soon-as-india-completes-100-crore-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 100 करोड़ खुराक होते ही रेलवे स्टेशन, बस व हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर होगा एलान, तमिलनाडु में छूट बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: 100 करोड़ खुराक होते ही रेलवे स्टेशन, बस व हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर होगा एलान, तमिलनाडु में छूट बढ़ी
Thu, 14 Oct 2021 06:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:38 PM IST
सार
देश में कोरोना टीकाकरण एक बड़ा मुकाम पाने वाला है। जल्द ही देश 100 करोड़ खुराक लगाने वाला देश बन जाएगा। अभी 96 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश जब 100 करोड़ कोरोना खुराक देने का आंकड़ा प्राप्त कर लेगा तब बंदरगाहों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, एयरपोर्ट्स पर इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
देश में अब तक 96.82 करोड़ कोरोना रोधी खुराक लगाई जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में कुल खुराक का यह आंकड़ा 100 करोड़ पर पहुंच जाएगा। इस बड़े मुकाम को पाने के अवसर पर सरकार ने विशेष घोषणा कर यह उपलब्धि जनता तक पहुंचाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
30 देश वैक्सीन सर्टिफिकेट की मान्यता पर सहमत
वहीं, 30 से अधिक देशों ने भारत के साथ कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर रजामंदी दिखाई है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन देशों ने भारत के साथ आपसी मान्यता पर सहमति जताई है, उनमें यूके, फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, बेलारूस, लेबनान, आर्मेनिया, यूक्रेन, बेल्जियम, हंगरी और सर्बिया शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन और यूके सहित यूरोप के कुछ देश उन देशों में शामिल हैं, जिनके यात्रियों को भारत आगमन पर अतिरिक्त उपायों का पालन करने की आवश्यकता है, जिसमें आगमन के बाद का टेस्ट भी शामिल है।
तमिलनाडु में रियायत बढ़ी
लॉकडाउन से छूट की मियाद 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें, होटल रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी। सभी धार्मिक संगठन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को चल सकेंगे। एक नवंबर से समुद्र तट खोल दिए जाएंगे। अंत्येष्टि में 50 लोगों व शादियों में 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत रहेगी।
केरल में नौ हजार से ज्यादा केस
गुरुवार को केरल में कोरोना के 9246 नए मामले मिले, जबकि 10,952 लोग ठीक हुए। 96 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 95,828 हो गई है। अब तक राज्य में 26,667 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 47,06,856 ठीक हो गए हैं।
16 अक्तूबर को सबरीमाला मंदिर खुलेगा
वहीं, सबरीमाला भगवान अयप्पा का मंदिर 'थुला मसाम' 16 अक्तूबर को खुलेगा। पूजा के लिए मंदिर शाम पांच बजे खुलेगा और अगले दिन इसके भावी मेलशांति यानी मुख्य पुजारी को चुना जाएगा। इसके लिए ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने दी।