फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update: number of covid cases increased across the country, maximum cases are from Tamil Nadu, Maharashtra, Kerala, Karnataka and Delhi

Corona Update: इन चार राज्यों में ही बढ़े कोरोना मामले, सजग रहें, लापरवाही पड़ेगी भारी

Thu, 09 Jun 2022 02:46 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:46 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा केरल में कोरोना के सक्रिय मामले हैं। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक केरल में 11263 मामले कोरोना के हैं। जिसमें 2271 नए मामले गुरुवार को दर्ज किए गए...

विज्ञापन
Corona Update: number of covid cases increased across the country, maximum cases are from Tamil Nadu, Maharashtra, Kerala, Karnataka and Delhi
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते कुछ दिनों में देश भर में कोविड के मामलों की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और दिल्ली समेत तमिलनाडु से हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविड मामलों पर नजर रखने वाली एजेंसी से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता तो बरतनी है लेकिन डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। देश के चीफ एपिडेमोलॉजिस्ट डॉक्टर समीरन पांडा के मुताबिक कुछ राज्यों के कुछ विशेष जिलों में ही यह मामले बढ़े हैं। जिनसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार संपर्क में है और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

केरल में कोरोना के 11263 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा केरल में कोरोना के सक्रिय मामले हैं। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक केरल में 11263 मामले कोरोना के हैं। जिसमें 2271 नए मामले गुरुवार को दर्ज किए गए। इसी तरह पूरे देश में महाराष्ट्र नंबर दो पर है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं और मरीजों के बढ़ने की संख्या देश में पहले नंबर पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को महाराष्ट्र में 2701 नए मामले सामने आए। जबकि पूरे महाराष्ट्र में इस वक्त 9806 मामले कोरोना के सक्रिय हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में तीसरे नंबर पर कर्नाटक की स्थिति है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 564 नए मामले सामने आए, जबकि 1691 मामले कोरोना के सक्रिय हैं। कर्नाटक में संक्रमित मामलों की संख्या 2623 है, जबकि 376 नए मामले सामने गुरुवार को आए हैं। तमिलनाडु में संक्रमित मामलों की संख्या 1021 है जबकि गुरुवार को 195 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


देश के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि पहले तो इस बात की स्पष्ट जानकारी समाज में होनी चाहिए कि आंकड़े पूरे देश में नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि कुछ राज्यों में खासतौर से कुछ जिलों में मामले सामने आए हैं। इसकी वजह वहां पर होने वाली जांच है। उनका कहना है कि जांच जब ज्यादा से ज्यादा होगी तो मामलों की एक्यूरेसी सामने आएगी। हालांकि इन राज्यों का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लगातार संपर्क बना हुआ है। वह कहते हैं कि कोरोना के जो बढ़े हुए मामले आज जिन राज्यों में दिख रहे हैं वहां पर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग से निरंतर संपर्क बना हुआ है। डॉक्टर पांडा कहते हैं कि अभी हमें अलर्ट रहने की आवश्यकता है। हालांकि उनका कहना है कि कोरोना अब खतरनाक स्थिति में तो बिल्कुल नहीं है। लेकिन अगर हम बचाव करते हैं तो इसमें बुराई क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क करेगा बचाव

डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि अभी भी लोगों को मास्क लगाकर ही घर से निकलना चाहिए। इसके पीछे उनका तर्क है कि एक तो कोरोना वायरस से बचाव हो सकेगा, इसके अलावा जिन शहरों में प्रदूषण की समस्या है उससे भी लोगों को निजात मिलेगी। वह कहते हैं कि मास्क सिर्फ कोरोनावायरस से ही बचाव नहीं करता है, बल्कि अन्य वायरस से फैलने वाली बीमारियों पर भी अंकुश लगाता है। उनका कहना है कि यह अभी शोध का विषय है कि मास्क लगाने से कोरोनावायरस के अलावा अन्य कौन सी बीमारियों में बचाव के संकेत मिले हैं। देश के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर पांडा कहते हैं कि कुछ विशेष राज्यों में आ रहे कोरोना मामलों के चलते बीते कुछ दिनों में पब्लिक प्लेस पर मास्क की अनिवार्यता कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed