फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update Covid19 situation in india Health Ministry Press conference Corona Cases Death Positivity Rate Active Case

Corona Update: कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत भरी खबर, बीते 18 दिनों में संक्रमण दर 20.75 से घटकर 4.44 फीसदी हुई

Thu, 10 Feb 2022 05:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
Corona Update Covid19 situation in india Health Ministry Press conference Corona Cases Death Positivity Rate Active Case
लव अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के हालात पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 24 जनवरी को देश में दैनिक संक्रमण दर 20.75 फीसदी दर्ज की गई थी। यह अब घटकर 4.44 फीसदी रह गई है। इससे यह पता चलता है कि अब संक्रमण फैलने की दर में काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि  चार राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। 11 राज्यों में 10,000 से 50,000 के बीच सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज़ हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2,50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। देश में 61.25 फीसदी सक्रिय मामले अभी इन्हीं चार राज्यों से आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने कहा ने कहा कि हमने उनकी महामारी और वायरस के बारे में बहुत कुछ सीखा है, लेकिन दुनिया इस वायरस के बारे में सब कुछ नहीं जानती है। दुनिया को इस वायरस से लड़ने के लिए एकजुट रहना चाहिए और हमारे पास मौजूद उपकरणों का उपयोग करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि  कुल मिलाकर कोरोना की स्थिति बहुत आशावादी है। हालांकि, केरल, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में अभी भी बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। हम अपने सतर्कता और सावधानी को कम नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुणे स्थित जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स द्वारा विकसित किया जा रही भारत की पहली स्वदेशी मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) कोरोना वैक्सीन वर्तमान में फाइनल क्लीनिकल ट्रायल के दौर में हैं। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इसका उपयोग करने में सक्षम होंगे। हमें इस बात की भी खुशी है कि टीकाकरण कवरेज के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति जारी है। पहली खुराक कवरेज के अकल्पनीय स्तर 96% तक पहुंच गया है। यह किसी भी सरकार के लिए एक सपना पूरा होने की तरह है। टीकाकरण की गति लगातार तेज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed