फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update: Covid-19 Active Cases reduces to 1,48,359 in Country

देश में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में मिले 14,148 नए मरीज; 302 की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना के नए 14,148 मामले सामने आए हैं। हालांकि संक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,359 हो गई है। 98.46 फीसद की दर से कोविड-19 के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Corona Update: Covid-19 Active Cases reduces to 1,48,359 in Country
कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं, वहीं 302 मरीजों की मौत  हुई है। गुरुवार को जारी हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के नए 14,148 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,28,81,179 हो गई है। हालांकि संक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,359 हो गई है।

विज्ञापन

 
गुरुवार आठ बजे तक आए डाटा के मुताबिक 302 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,12,924 हो गई। वहीं, 18 दिन से कोरोना के एक दिन में मिलने वाले मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में कोरोना के कुल मामलों का 0.35 फीसदी शामिल है। वहीं, 98.46 फीसदी की दर से कोविड-19 के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। इसके अलावा 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 16,163 मामलों की कमी आई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 फीसदी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.60 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़े मामले
आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के मामले 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार हो गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्तूबर को कोरोना के मामलों का आंकड़ा 70 लाख हो गया। इसके बाद 29 अक्टूबर को मामले 90 लाख के पार चले गए और 20 नवंबर तक 90 लाख का आंकड़ा पूरा हो गया। 19 दिसंबर 2020 को देश में कोरोना का एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। वहीं, पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण के दो करोड़ मामले 4 मई तक और तीन करोड़ 23 जून तक सामने आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed