{"_id":"5ff3777a8ebc3e41d23b9747","slug":"corona-testing-was-the-second-time-lowest-in-98-days-so-patients-were-also-found-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"coronavirus: 98 दिन में दूसरी बार सबसे कम हुई कोरोना जांच तो मरीज भी मिले कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
coronavirus: 98 दिन में दूसरी बार सबसे कम हुई कोरोना जांच तो मरीज भी मिले कम
Tue, 05 Jan 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामले पिछले एक दिन में 17 हजार से भी कम मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस आंकड़े के आधार पर देश में संक्रमण लगातार कम होने का दावा कर रहा है। जबकि आंकड़ों पर ही गौर करें तो पिछले एक दिन में जांच भी सबसे कम हुई है। 98 दिन में दूसरी बार बीते रविवार को सात लाख सैंपल की जांच हुई है जिसके आधार पर संक्रमित भी कम मिले हैं।
विज्ञापन
आईसीएमआर के मुताबिक रविवार को अवकाश के चलते देश में 7.35 लाख सैंपल की जांच हुई है। 27 सितंबर के बाद दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। 27 सितंबर को कुल 7.09 लाख जांच की गई थीं। इसके बाद 27 दिसंबर को 7.15 लाख सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन
देश में 20 लाख सैंपल की एक दिन में जांच करने की क्षमता, फिर भी लक्ष्य से कोसों दूर
इसी तरह 29, 30 और 31 दिसंबर को छोड़ दें तो 25 दिसंबर से अब तक प्रतिदिन 10 लाख से कम सैंपल की जांच हुई है। यह स्थिति तब है जब देश में हरेक दिन 20-20 लाख सैंपल की जांच करने की क्षमता है। टीके की वजह से जांच और निगरानी से राज्यों के हटते ध्यान को लेकर यह आंकड़े गवाह बन रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले एक दिन में 16,504 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। इस बीच 214 लोगों की मौत हुई है। जबकि 19,557 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,03,40,469 हो चुकी है जिनमें से 99,46,867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1,49,649 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,43,953 सक्रिय मरीज हैं। देश में अब 2.36 फीसदी सक्रिय मरीज ही बचे हैं जिनका उपचार चल रहा है।