फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona Straine BA.5 which increased infection in USA weakened in India scientists of INSACOG confirmed

Corona: अमेरिका में संक्रमण बढ़ाने वाला बीए.5 भारत में कमजोर पड़ा, इन्साकॉग के वैज्ञानिकों ने की पुष्टि

Mon, 22 Aug 2022 05:24 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 Aug 2022 05:24 AM IST
सार

बीए.5 छह महीने से भारतीय कोरोना संक्रमित मरीजों में मिल रहा था, लेकिन पिछले 30 दिन में इसकी मौजूदगी न के बराबर है। इन्साकॉग से जुड़े पुणे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बाय बाय बीए.5।’ उन्होंने बताया, बीए.5 का स्थान बीए.2.75 ने ले लिया है।

विज्ञापन
corona Straine BA.5 which increased infection in USA weakened in India scientists of INSACOG confirmed
कोरोना की जांच। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में संक्रमण बढ़ाने वाला कोरोना वायरस का बीए.5 स्वरूप भारत में कमजोर पड़ चुका है। जीनोम सीक्वेंसिंग से वायरस के परिवर्तन पर निगरानी रखने वाले इन्साकॉग ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

विज्ञापन


बीए.5 छह महीने से भारतीय कोरोना संक्रमित मरीजों में मिल रहा था, लेकिन पिछले 30 दिन में इसकी मौजूदगी न के बराबर है। इन्साकॉग से जुड़े पुणे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बाय बाय बीए.5।’ उन्होंने बताया, बीए.5 का स्थान बीए.2.75 ने ले लिया है।
विज्ञापन


ऐसे हो रहा है लुप्त
इन्साकॉग वेबसाइट के अनुसार, इस साल फरवरी से लेकर अप्रैल माह के बीच ओमिक्रॉन के बीए.5 वैरिएंट के मामले सबसे ज्यादा दर्ज किए जा रहे थे लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली है। बीते सप्ताह देश में 15 फीसदी मरीजों में बीए.5 वैरिएंट, 6.5 फीसदी में बीए.2.38, 5.4 फीसदी  में बीए.2 और बीए.2.10 स्वरूप मिला है। 60 फीसदी से अधिक में बीए.2.75 मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


11539 नए संक्रमित, 34 की गई जान
देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में 11,539 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 34 की मौत हुई। इसके चलते कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,39,429 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या 1,01,166 से घटकर 99,879 रह गई है।


डब्ल्यूएचओ की संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी डॉ. मारिया वान केरकोव ने कहा कि ओमिक्रॉन के बीए.5 स्वरूप की वजह से दुनिया भर में असर दिखाई दे रहा है। अमेरिका में लगभग हर दूसरा संक्रमित मरीज इसी स्वरूप से पीड़ित मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed