फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Reduce the interval between two doses of Covishield, government is considering the suggestion of IPSM

कोरोना : कोविशील्ड की दो खुराक के बीच का अंतराल कम करें, आईपीएसएम के सुझाव पर सरकार कर रही विचार

Tue, 24 Aug 2021 06:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 24 Aug 2021 06:29 PM IST
सार

कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन  ने अहम सुझाव दिया है। एसो. ने सरकार से इस वैक्सीन के दो डोज में अंतराल कम करने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Corona: Reduce the interval between two doses of Covishield, government is considering the suggestion of IPSM
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

केंद्र सरकार कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड के बीच मौजूदा अंतराल को कम करने पर विचार कर रही है। दरअसल इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईपीएसएम) ने सरकार को यह अंतराल कम करने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


देश के चिकित्सा क्षेत्र की अग्रणी संस्था आईपीएसएम ने सुझाव दिया है कि मौजूदा समय में कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतराल को कम किया जाना चाहिए। संस्था ने कहा है कि जिन्हें एक बार इंफेक्शन हो चुका है उन्हें वैक्सीन न दी जाए। 
विज्ञापन


यह होगा लाभ
कोवैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए अभी 84 दिन का अंतराल रखा जाता है। पहली खुराक लगने के 84 दिन बाद ही दूसरी खुराक दी जाती है। यह अंतराल कम करने पर लोगों को कम समय में दोनों खुराक दी जा सकेगी। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा। जिन्हें कोविशील्ड की दोनों खुराक लग चुकी है, उन्हें एक खुराक लेने वालों की तुलना में संक्रमण का खतरा कम रहता है। डेल्टा वैरिएंट के कारण इंफेक्शन बहुत ज्यादा हुआ है। ऐसे में दोनों डोज के बीच अंतराल कम करने पर विचार जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर 16 हफ्ते किया गया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तब देश में टीकों की कमी थी। अब छह टीके उपलब्ध हो चुके हैं। यदि अंतराल कम होगा तो ज्यादा तेजी से टीकाकरण किया जा सकेगा और लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सकेगा। 


डेढ़ करोड़ से ज्यादा ने तय समय में नहीं लगवाई दूसरी खुराक
देश में अब तक कोरोना टीकों की 58.82 करोड़ खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। वहीं, अब तक 1.60 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पहली खुराक के बाद तय समय सीमा में दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। इनमें बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। इनमें एक करोड़ से ज्यादा बुजुर्ग हैं। शेष अन्य समूहों जैसे कि स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed