फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona recovery rate in India has become highest in the whole world: Health Ministry

देश में कोरोना से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

Sun, 14 Feb 2021 06:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Corona recovery rate in India has become highest in the whole world: Health Ministry
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग का लोहा मान रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई है। वहीं, भारत इस महामारी की वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों को भी उपलब्ध करा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि मेड इन इंडिया वैक्सीन की खेप मेक्सिको पहुंच गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में एक अक्टूबर 2020 से रोजाना होने वाली नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया,"एक अक्टूबर 2020 के बाद से,राष्ट्र ने मृत्यु संख्या दर में भारी गिरावट देखी है। देश में रविवार को कोरोना मृत्यु दर 1.5 (1.43%) से नीचे दर्ज की गई है। भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया में सबसे कम है।"
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी भी दी कि पिछले 24 घंटे के अंतराल में 11,016 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इससे कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, "भारत की कोविड-19 रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है, जो कि विश्व में सबसे अधिक है। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 1,04,74,164 हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की संख्या 82 लाख से अधिक है। रविवार को सुबह 8 बजे तक मिली अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 82,63,858 लाभार्थियों को 1,72,852 सत्रों के माध्यम से टीका लगाया गया है। इनमें 59,84,018 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 23,628 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,56,212 फ्रंटलाइन कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक शनिवार से उन लाभार्थियों को दी जा रही है, जिन्होंने पहली खुराक की प्राप्ति के 28 दिन पूरे कर लिए। मंत्रालय ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के 29वें दिन तक कुल 2,96,211 लाभार्थियों ने टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 8,071 सत्रों में टीका लगाया गया और 23,628 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली।

मंत्रालय ने कहा, "देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण में वृद्धि देखी जा रही है," मंत्रालय ने कहा कि कुल टीकाकृत लाभार्थियों में से 68.55 प्रतिशत 10 राज्यों के हैं। इसमें कहा गया है कि कोरोना से स्वस्थ हुए  81.58 फीसदी मामले छह राज्यों में केंद्रित हैं।

केरल ने कोरोना से ठीक हुए 5,835 नए मामलों के साथ एकल दिन की रिकवरी की अधिकतम संख्या की सूचना दी है। वहीं, 24 घंटे के अंतराल में महाराष्ट्र में कुल 1,773 लोग वायरस से ठीक हुए। इसके अलावा तमिलनाडु में 482 लोग स्वस्थ हुए।


भारत के 1.37 लाख के वर्तमान सक्रिय केस अब भारत में फैले संक्रमण का मात्र 1.26 प्रतिशत है। केरल में उच्चतम दैनिक नए मामलों 5,471 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,611, जबकि तमिलनाडु में 477 नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में हुए नई मृत्युओं का प्रतिशत 78.3 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 38 मौतें हुईं। वहीं,  केरल में 16 दैनिक मौतें हुईं। तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में पांच नए मौत के केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed