फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Rahul attacked the center on vaccination, said - this is a classic case of missing spine

कोरोना: राहुल गांधी ने टीकाकरण पर केंद्र को घेरा, कहा- ये 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल

Sat, 24 Jul 2021 10:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरा होने को लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की है और यह 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल है।
 

विज्ञापन
Corona: Rahul attacked the center on vaccination, said - this is a classic case of missing spine
कोरोना पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीकाकरण पूरा होने को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की है और यह 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि लोगों के जीवन का सवाल है और सरकार कोई समयसीमा नहीं मानती। यह रीढ़ की हड्डी नहीं होने की एक मिसाल है। कांग्रेस नेता ने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि सरकार ने संसद को बताया है कि टीकाकरण अभियान पूरा करने की कोई समयसीमा तय नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में हैशटैग वेयर आर वैक्सीन को इस्तेमाल किया। राहुल की यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले ही सरकार ने लोकसभा में बताया था कि महामारी की गतिशील और विकसित प्रकृति को देखते हुए देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा का अनुमान या संकेत नहीं दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि दिसंबर तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि टीकाकरण पर संसद में राहुल गांधी के सवाल के जवाब में मोदी सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed