{"_id":"60fc4b234ae45e0aae3b6923","slug":"corona-rahul-attacked-the-center-on-vaccination-said-this-is-a-classic-case-of-missing-spine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: राहुल गांधी ने टीकाकरण पर केंद्र को घेरा, कहा- ये 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: राहुल गांधी ने टीकाकरण पर केंद्र को घेरा, कहा- ये 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल
Sat, 24 Jul 2021 10:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:47 PM IST
सार
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरा होने को लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की है और यह 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल है।
विज्ञापन
कोरोना पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीकाकरण पूरा होने को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की है और यह 'रीढ़ की हड्डी' नहीं होने की मिसाल है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि लोगों के जीवन का सवाल है और सरकार कोई समयसीमा नहीं मानती। यह रीढ़ की हड्डी नहीं होने की एक मिसाल है। कांग्रेस नेता ने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि सरकार ने संसद को बताया है कि टीकाकरण अभियान पूरा करने की कोई समयसीमा तय नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में हैशटैग वेयर आर वैक्सीन को इस्तेमाल किया। राहुल की यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले ही सरकार ने लोकसभा में बताया था कि महामारी की गतिशील और विकसित प्रकृति को देखते हुए देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा का अनुमान या संकेत नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि दिसंबर तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि टीकाकरण पर संसद में राहुल गांधी के सवाल के जवाब में मोदी सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।